फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 50 year old uncle raped four year old niece on the pretext of feeding mangoes, arrested

MP News: 50 साल के मामा ने आम खिलाने के बहाने चार साल की भांजी से किया रेप, गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 08:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 08:48 AM IST
सार

रीवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय मामा ने चार साल की भांजी से रेप किया। आरोपी बच्ची को हर रोज घर खिलाने आता था। वारदात वाले दिन वह उसे आम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था।

विज्ञापन
MP News: 50 year old uncle raped four year old niece on the pretext of feeding mangoes, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक कलयुगी मामा ने अपनी चार साल की मासून भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में रहने वाला आरोपी बच्ची को आम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले ननिहाल गई थी। सोमवार रात मां उसे नानी के पास छोड़कर किसी काम से गई थी। रात में बच्ची आम खाने के लिए जिद कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय रिश्ते का मामा बच्ची को आम खिलाने की बात कहकर घर से ले गया। आरोपी बच्ची को अपने घर लाया और उसके साथ गलत काम किया। जब आरोपी काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजन उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। परिजन किसी तरह बच्ची को संभालकर घर लाए और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंती और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed