फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 44 dilapidated schools Chhindwara block Demand for release of budget kept government for maintenance

MP News: छिंदवाड़ा ब्लॉक के 44 स्कूल हुए जर्जर, मेंटेनेंस करने के लिए सरकार से रखी बजट जारी करने की मांग

Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

Chhindwara School News: एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों की कायाकल्प करने की बात कह रही है। वहीं, छिंदवाड़ा विकास खंड में स्कूलों की मरम्मत के लिए सरकार की तरफ से फंड जारी नहीं किया जा रहा है। इसके कारण 44 ऐसे स्कूल हैं, जिनकी छतों से पानी टपक रहा है और वह जर्जर हो गए हैं।

विज्ञापन
MP News 44 dilapidated schools Chhindwara block Demand for release of budget kept government for maintenance
44 स्कूल हुए जर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा ब्लॉक में ऐसे जर्जर स्कूलों में भी कक्षाएं लग रही हैं, जहां बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर भरी बरसात में शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। इन सारी समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति के अध्यक्ष अश्वनी रघुवंशी ने सरकार से मांग की है कि तत्काल छिंदवाड़ा विकास खंड के जर्जर हुए स्कूलों की दशा सुधारी जाए। 

विज्ञापन


जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि छिंदवाड़ा विकास खंड के 44 स्कूलों की हालत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जहां पर बच्चे अध्यापन करने में कतरा रहे हैं और मजबूरन प्राइवेट स्कूलों का रुख कर रहे हैं। इसको लेकर तत्काल बजट आवंटित किया जाना चाहिए, ताकि इन स्कूलों की कायाकल्प हो सके। 
विज्ञापन




बजट न होने से टपक रहे स्कूल...
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात की थी। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना था कि बजट न होने के कारण स्कूलों का मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जब तक बजट नहीं आता, तब तक स्कूलों की यही हालत रहेगी। ऐसे में लगातार सरकारी स्कूलों में बच्चों की प्रवेश संख्या में कमी आ रही है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा विधानसभा के मरम्मत योग्यशालाओं की सूची...

  • प्राथमिक शाला झिरलिंगा टोला
  • हाईस्कूल चारगांव प्रहलाद का प्राथमिक शाला का भवन
  • प्राथमिक शाला आवास कालोनी
  • प्राथमिक शाला कन्या सारना
  • प्राथमिक शाला पिपरिया लालू
  • प्राथमिक शाला पीपरिया बीरसा
  • माध्यमिक शाला जम्होडी लकडाई
  • प्राथमिक शाला लहगडुआ
  • प्राथमिक शाला खापाभाट
  • प्राथमिक शाला जनसेवक
  • प्राथमिक शाला राजाखोह
  • प्राथमिक शाला श्रीराम मंदिर टोला नेर
  • नई आबादी सिहोरा मडका
  • प्राथमिक शाला बालक चंदनगांव
  • माध्यमिक शाला उभेगाव
  • माध्यमिक शाला सोनपूर
  • प्राथमिक शाला बालक गुरैया
  • प्राथमिक शाला मोआदेई
  • प्राथमिक शाला अमराई टोला
  • माध्यमिक शाला भैसादंड
  • माध्यमिक शाला मानेगांव
  • माध्यमिक शाला लोनियामारू
  • माध्यमिक शाला उमरिया इसरा
  • माध्यमिक शाला रगीनखापा
  • माध्यमिक शाला धनोरा गोसाई
  • प्राथमिक शाला जम्होडी पंडा
  • प्राथमिक शाला सिवनी प्राण मोती
  • प्राथमिक शाला सोनाखार डाना
  • प्राथमिक शाला बदबदा डाना
  • प्राथमिक शाला भिलमामिल
  • प्राथमिक शाला पखडिय
  • प्राथमिक शाला इमलिया बोहता
  • प्राथमिक शाला कुसुमटोला
  • प्राथमिक शाला बाधदेव घाट
  • प्राथमिक शाला मेघासिवनी डाना
  • प्राथमिक शाला थावरी खुर्द
  • शाला माध्यमिक शाला छिंदा
  • प्राथमिक शाला शंकरखेड़ा में बालक बालिका टायलेट हेतु
  • प्राथमिक शाला धालपूर
  • प्राथमिक शाला धमनिया
  • प्राथमिक शाला तालाब मोहल्ला कोटलबरी
  • प्राथमिक शाला भाजीपानी
  • प्राथमिक शाला इंदिरा आवास सलैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed