फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 25.81 lakh youth registered in employment office in 10 years, only 1647 got government job

MP News: रोजगार कार्यालय में 10 साल में 25.81 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, सरकारी नौकरी 1647 को दिलवाई

Wed, 14 Sep 2022 09:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:23 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में रोजगार कार्यालय में 10 साल में 25.81 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।  इसमें सिर्फ 1647 को सरकारी नौकरी दिलवाई जा सकी। सबसे अधिक ओबीसी वर्ग के युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि सरकारी नौकरी पाने में अनारक्षित वर्ग के युवा सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
MP News: 25.81 lakh youth registered in employment office in 10 years, only 1647 got government job
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले 10 साल में रोजगार कार्यालय में 25.81 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 1647 को ही सरकारी नौकरी दिलवाई गई। यह जानकारी सरकार की तरफ से विधानसभा में दी गई है। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने रोजगार कार्यालयों के माध्यम से युवाओं को नौकरी दिलाए जाने को लेकर सवाल पूछा था।
विज्ञापन


इसके लिखित जवाब में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि 2011-12 से 2021-22 के बीच 10 सालों में प्रदेश में 25 लाख 81 हजार 256 युवाओं ने रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें अनारक्षित वर्ग के 8.10 लाख, अनुसूचित जाति वर्ग के 4.35 लाख, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 3.36 लाख और अन्य पिछड़ा वर्ग के 9.98 लाख युवा शामिल है।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि 2011-12 से 2021-22 तक कुल 1647 लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाई जा सकी। इसमें अनारक्षित वर्ग के 760, अनुसूचित जाति वर्ग के 323, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 300 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 254 युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाई गई। वहीं, सरकार की तरफ से रोजगार मेले के माध्यम से 8.25 लाख युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान करने की भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोषण आहार को लेकर सीएजी की रिपोर्ट पर सरकार के दो विभाग आमने-सामने है। कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सवाल पूछा कि क्या 11 से 14 साल की स्कूल त्यागी किशोरियों की संख्या मार्च 2018 को महिला एवं बाल विकास विभाग की 3.50 लाख है। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के आकड़े 9448 है। दोनों विभागों की सूची में जमीन आसमान का अंतर है। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर से जानकारी एकत्रित की जा रही है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed