फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 12-year-old innocent killed by uncle in Katni

Katni News: कटनी में 12 वर्षीय मासूम की हत्या, सौतेले चाचा ने भाई से रंजिश में घोट दिया भतीजे का गला

Sat, 03 Aug 2024 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 01:56 PM IST
सार

रंजिश के चलते 12 वर्षीय भतीजे की हत्या उसके सौतेले चाचा ने दी। जिसे पुलिस ने भागने से पहले ही हिरासत में लिया।

विज्ञापन
MP News: 12-year-old innocent killed by uncle in Katni
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी पुलिस ने 12 वर्षीय मासूम सुमित यादव की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाचा ने सुमित की गला घोंटकर हत्या की और शव को बोरे में भरकर मैहर जिले की बंजारिया पहाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कटनी पुलिस ने 12 वर्षीय मासूम की हत्या मामले पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक सुमित यादव का चाचा लगता है। मृतक सुमित का पिता उसका सौतेला भाई है। आरोपी ने बताया कि उसका सुमित के पिता से पुराना विवाद चल रहा था। इस बीच उसका 12 वर्षीय बेटा सुमित यादव घर में अकेला मिला। उसने पहले मारपीट की फिर गला घोंटकर जान से मार डाला था। बालक का शव को आरोपी चाचा ने बोरे में भरकर मैहर जिले के बड़ेरा थाना अंतर्गत बंजारिया की पहाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन


एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र के कोटेश्वर ग्राम निवासी संतोष यादव ने शनिवार की शाम थाने में बेटे सुमित यादव के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने इसके पीछे सौतेले भाई का हाथ होने की आशंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। वो मथुरा भागने की फिराक में था। बरही टीआई शैलेंद्र यादव और उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं को बढ़ाते हुए हत्या और साक्ष्य छिपाने की कोशिश का भी मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed