फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 108 new positives were found in the state in 24 hours, 220 patients were cured

MP Corona Update: प्रदेश में 24 घंटे में 108 नए पॉजिटिव मिले, 220 मरीज ठीक हुए, प्रदेश में 1131 एक्टिव केस

Thu, 11 Aug 2022 12:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Aug 2022 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी है।  बुधवार को 4221 जांच में 108 नए संक्रमित मिले है। वहीं, 220 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अभी 1131 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को 4221 जांच में 108 नए संक्रमित मिले है। वहीं, 220 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अभी 1131 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 64 मरीज भर्ती है। इनमें से 10 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 18 मरीज भर्ती है। इनमें 7 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, इंदौर में भर्ती 14 मरीज में से एक मरीज ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 51 हजार 845 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 39 हजार 951 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 763 मरीजों की जान जा चुकी है। मंगलवार को 220 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1131 एक्टिव केस है।

विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी की दर 98.6 प्रतिशत पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिस कर्मी संक्रमित नहीं हुआ है। वर्तमान में 5 पुलिस कर्मी संक्रमित है। प्रदेश में 24 घंटे में 1 लाख 659 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अभी तक कुल प्रदेश में वैक्सीनेशन 12 करोड़ 65 लाख 52 हजार 650 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में सबसे ज्यादा 24 मरीज 
प्रदेश में  बुधवार को 20 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें बालाघाट में 1, बड़वानी में 1, बैतूल में 2, भोपाल में 31, छतरपुर में 2, दतिया में 2, गुना में 1, ग्वालियर में 1, होशंगाबाद में 6, इंदौर में 24, जबलपुर में 9, कटनी में 1, खरगोन में 1, मंडला में 6, मुरैना में 3, नरसिंहपुर में 4, राजगढ़ में 1, सीहोर में 7, उज्जैन में 2, विदिशा में 3 मरीज मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed