फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: murder of teacher charged of class missing

बच्चों के सामने बोर्ड पर सिर पटककर शिक्षक की हत्या

Thu, 10 Dec 2015 05:00 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
MP: murder of teacher charged of class missing

मध्यप्रदेश के भिंड में एक सनसनीखेज वारदात ने शहर वासियों के साथ ही पुलिस को भी दहलाकर रख दिया। एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की दिनदहाड़े भरी क्लास में स्टूडेंट्स के सामने हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को इस वाकये से पूरे शहर के सनसनी मच गई। हत्या के पीछे मात्र इतनी सी वजह थी कि शिक्षक पर कक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अखाख गांव में हुआ। एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि हादसे के बाद क्लास में चीख पुकार मच गया और सभी शिक्षक बाहर की ओर भाग निकले। वे सभी हादसे के चश्मदीद गवाह हैं और मामले में उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
मारे गए शिक्षक की पहचान भिंड निवासी गजेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बृजेन्द्र जाटव दोपहर बाद 3.30 के करीब स्कूल पहुंचा था।

ब्लैकबोर्ड में सिर पटककर की हत्या

MP: murder of teacher charged of class missing

नशे की हालत में क्लास में घुसे बृजेन्द्र जाटव ने क्लास से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए शिक्षक गजेन्द्र को गालियां देनी शुरू कर दी। एएसपी के अनुसार वह कह रहा था कि टीचर की लापरवाही की वजह से उसके गांव के बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

इस पर गजेन्द्र ने जाटव को अपना व्यवहार सुधारने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। गुस्साए जाटव ने गजेन्द्र का सिर पकड़कर दीवार पर बने ब्लैकबोर्ड में दे मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद छात्रों में चीख पुकार मच गई और वह बाहर की ओर भागे। इसका फायदा उठाकर जाटव भी मौके से फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed