{"_id":"5a54b7744f1c1b5f078b5830","slug":"mp-minister-gopal-bhargava-said-people-who-compromise-with-children-nutrition-must-be-hit-with-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खाने से खिलवाड़ करने वालों को जूते मारना चाहिए: एमपी के मंत्री गोपाल भार्गव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के खाने से खिलवाड़ करने वालों को जूते मारना चाहिए: एमपी के मंत्री गोपाल भार्गव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
छतरपुर में सरकारी स्कूल में खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं बच्चे
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने छतरपुर में मिड-डे मील में बच्चों के नमक के साथ रोटी खाने और नहर का पानी के मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि बच्चों के भोजन से खिलवाड़ करने वाल लोगों को जूते से मारना चाहिए। छतरपुर के सरकारी स्कूल में आरटीई प्रवाधानों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सूरजपुरा में एक सरकारी स्कूल में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं, मिड-डे मील के नाम पर नमक के साथ रोटी खाते हैं और नहर का पानी पीते हैं।
मामले के सुर्खियों में आने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने तुरंत कार्रवाई की। समाचार एजेंसी से बात करते हुए चिटनिस ने कहा कि, 'मैंने छतरपुर के कलेक्टर से बात की है। इस अनियमित्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हटा दिया गया है। साथ ही सभी जिलों में निगरानी के लिए एक टीम बना दी गई है।'
इस मामले पर मंत्री गोपाल भार्गव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, सामाजिक न्याय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि, 'जो लोग बच्चों के पोषण से समझौता करते हैं उन्हें जूते से मारना चाहिए। क्या अधिकारी सो रहे हैं? उन्हें अपने सभी अधिकार चाहिए लेकिन अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं।'
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सूरजपुरा में एक सरकारी स्कूल में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं, मिड-डे मील के नाम पर नमक के साथ रोटी खाते हैं और नहर का पानी पीते हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Children at a school study in open, drink canal water, eat salt & chapati in mid-day meal in Chhatarpur's Surajpura pic.twitter.com/Wp3TOyfVYE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 9, 2018
मामले के सुर्खियों में आने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने तुरंत कार्रवाई की। समाचार एजेंसी से बात करते हुए चिटनिस ने कहा कि, 'मैंने छतरपुर के कलेक्टर से बात की है। इस अनियमित्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हटा दिया गया है। साथ ही सभी जिलों में निगरानी के लिए एक टीम बना दी गई है।'
I spoke to Chhatarpur collector. People responsible for this irregularity have been removed. A team has been formed to keep vigilance in all districts: Archana Chitnis, Minister of Women and Child Development #MadhyaPradesh pic.twitter.com/IYq7eSiHIn
— ANI (@ANI) January 9, 2018
इस मामले पर मंत्री गोपाल भार्गव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, सामाजिक न्याय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि, 'जो लोग बच्चों के पोषण से समझौता करते हैं उन्हें जूते से मारना चाहिए। क्या अधिकारी सो रहे हैं? उन्हें अपने सभी अधिकार चाहिए लेकिन अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं।'
People who compromise with children's nutrition must be hit with shoes. Are officers sleeping? They want all their rights but don't perform duties: Gopal Bhargava, #MadhyaPradesh minister on children in Chhatarpur school drink canal water, eat salt & chapati in mid-day meal pic.twitter.com/0z1K1DZkUh
— ANI (@ANI) January 9, 2018
