{"_id":"67456954073a32a326033812","slug":"mp-mahar-road-accident-car-collided-with-divider-in-maihar-4-died-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahar Road Accident: मैहर में चार की मौत, शादी से लौट रहे लोगों से भरी कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahar Road Accident: मैहर में चार की मौत, शादी से लौट रहे लोगों से भरी कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हादसा
Tue, 26 Nov 2024 11:57 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:57 AM IST
सार
Road Accident: कटनी तरफ से आ रही कार मैहर में घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क से उतरकर 12 फीट नीचे गड्ढे में घुस गई। हादसे में चार कार सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मैहर में सड़क हादसे में चार की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कार चला रहे युवक को झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। झपकी लगते ही कार डिवाइडर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग कटनी से मैहर आ रहे थे। सुबह करीब 3:00 बजे NH-30 पर घुसड़ू नदी के पास कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार सभी मृतक देवेन्द्रनगर पन्ना जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कटनी तरफ से आ रही कार क्रमांक MP35CA 5631 घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क से उतरकर 12 फीट नीचे गड्ढे में घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर मैहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। इसके बाद कार का शीशा तोड़ शवों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वालों में सुखबिधान सिंह, दामोदर सिंह, अरविंद सिंह निवासी सिमरी देवेंद्र नगर पन्ना आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, शिवराज सिंह उनका भतीजा था। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी है। चारों कटनी में शादी समारोह में शामिल हो कर देवेंद्रनगर लौट रहे थे।
