फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature of the state dropped again, the night mercury reached 3.5 degrees in Pachmarhi

MP Weather Today: फिर गिरा प्रदेश का तापमान, पचमढ़ी में 3.5 डिग्री पहुंचा रात का पारा

Fri, 11 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश एक बार ठिठुरन बढ़ गई है। देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी का असर शीतलहरों के रूप में पड़ने लगा है। प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। अगले दो-तीन दिन भी पारे में गिरावट रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर, उमरिया, मलाजखंड, भोपाल, धार में शीतलहर का असर रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The temperature of the state dropped again, the night mercury reached 3.5 degrees in Pachmarhi
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश एक बार ठिठुरन बढ़ गई है। - फोटो : self

विस्तार

देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी का असर शीतलहरों के रूप में पड़ने लगा है। प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। अगले दो-तीन दिन भी पारे में गिरावट रहने की संभावना है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर, उमरिया, मलाजखंड, भोपाल, धार में शीतलहर का असर रहा।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अधिकांश जगह रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उन शहरों को जान लें, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे रहा। पचमढ़ी में 3.5, उमरिया में 4.8, नौगांव में 6, रायसेन में 6.5, ग्वालियर-खजुराहो में 6.6, रीवा में 7, धार में 7.2, गुना-नरसिंहपुर में 7.4, भोपाल में 7.6, जबलपुर में 7.9, मंडला में 8, राजगढ़-शाजापुर में 8.1, दतिया में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव रहा। खजुराहो में बीते 24 घंटे के दौरान 7.6 डिग्री की गिरावट रही तो धार में 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, उमरिया, मलाजखंड, भोपाल, धार में शीतलहर का असर रहा। उमरिया, जबलपुर में तीव्र शीतलदिन रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो उमरिया, जबलपुर, धार जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, धार, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं शीतलदिन रह सकता है। 14 और 15 फरवरी को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कुछ जगह गुरुवार को बूंदाबांदी भी हुई है। इसकी वजह से कई जगहों पर तापमान लुढ़का भी है। 
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मध्य प्रदेश की ओर आने वाली हवाओं के रुख में बदलाव एवं शुष्क एवं ठंडी हवाओं के कारण अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 


बता दें कि पाकिस्तान से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। तापमान में गिरावट हुई है। मौसम जानकारों की मानें तो रविवार तक इसी तरह ठंड बनी रहेगी। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर एक ट्रफ के रूप में हैं। जिसके प्रभाव में पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात सक्रिय है। इससे होकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। 13 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed