फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The weather of Madhya Pradesh is giving relief, day and night mercury continues to rise

MP Weather Today:राहत दे रहा मध्य प्रदेश का मौसम, दिन और रात का पारे में उछाल जारी

Tue, 08 Feb 2022 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 01:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड से राहत है। दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पचमढ़ी में रात का पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: The weather of Madhya Pradesh is giving relief, day and night mercury continues to rise
मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे ठंड से राहत है। पचमढ़ी में रात का पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो 10 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अब भी कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पचमढ़ी में 6.5, मंडला में 7.5, रीवा में 7.6, रायसेन-नौगांव में 8, उमरिया में 8.2, खजुराहो में 9, छिंदवाड़ा में 9.2, ग्वालियर में 9.5, बैतूल में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान में रहा। प्रदेश के बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 11, इंदौर में 13.1, ग्वालियर में 9.5, जबलपुर में 11.3 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटे में भी शुष्क ही रहेगा। 10-11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। मौसम  विभाग ने बताया कि  फरवरी में इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे ठंड का अहसास बना रहेगा। पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके लौटते ही दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। पाकिस्तान से 8 फरवरी से हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवाओं के जाने के बाद एक बार फिर तापमान नीचे आएगा। इससे दिन और रात में ठंड जोर पकड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed