{"_id":"61ea5bdf33412d380068b12f","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-relief-from-cold-in-the-state-for-the-time-being-weather-will-take-a-turn-in-the-next-24-hours-rain-and-hail-likely-to-fall-in-some-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत, अगले 24 घंटों में फिर करवट लेगा मौसम, कुछ जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत, अगले 24 घंटों में फिर करवट लेगा मौसम, कुछ जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना
Fri, 21 Jan 2022 12:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में ठंड से राहत महसूस की गई। पूर प्रदेश में दिन और रात के पारे में उछाल रही। खजुराहो में जहां दिन का तापमान बीते 24 घंटे में 7.2 तक ऊपर गया, वहीं सीधी में रात का तापमान 5.4 डिग्री तक उछला।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में ठंड से राहत महसूस की गई। पूर प्रदेश में दिन और रात के पारे में उछाल रही। खजुराहो में जहां दिन का तापमान बीते 24 घंटे में 7.2 तक ऊपर गया, वहीं सीधी में रात का तापमान 5.4 डिग्री तक उछला।
मौसम विभाग के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार खजुराहो (6.4), ग्वालियर-उमरिया (7.5), रीवा (7.6), दतिया (7.9), नौगांव (8.0), रायसेन (8.2), पचमढ़ी-मंडला (8.5), गुना (9.4), बैतूल-दमोह (9.5) में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर और दतिया में दिन ठंडा रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। इंदौर में दिन का पारा 26.6 डिग्री रहा, वहीं रात का पारा बीते 24 घंटे के मुकाबले 0.3 डिग्री कम होकर 12.5 पर रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 25.7 अधिकतम तापमान रहा, जो बीते 24 घंटे से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 10.4 रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। वर्तमान में एक प्रेरित चक्रवात राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में बना हुआ है। शुक्रवार को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दो वेदर सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलने के साथ ही शुक्रवार से वातावरण में नमी बढ़ने लगेगी। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। शनिवार को भोपाल, होशंगाबाद, सागर संभागों के जिलों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम जानकारों के अनुसार 21 और 22 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बताया जाता है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तक फिर से प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, आगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह, सागर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं अल्पकालिक ओलावृष्टि की भी संभावना है।