{"_id":"61ebaa3503ee7f5b00170f11","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-last-night-was-wet-in-many-districts-of-the-state-minimum-temperature-also-increased-day-temperature-reached-31-5-degrees-in-khandwa-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में भीगी रही बीती रात, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी, खंडवा-खरगौन में दिन का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में भीगी रही बीती रात, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी, खंडवा-खरगौन में दिन का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंचा
Sat, 22 Jan 2022 12:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज दिन में बारिश-ओले का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बादल रहने से रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज दिन में बारिश-ओले का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अधिकांश जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। पचमढ़ी (7.0), खजुराहो (7.4), मंडला (8.2), रीवा (8.4), उमरिया (8.5), नौगांव (8.8), ग्वालियर (9.5), छिंदवाड़ा (9.8), दतिया (9.9) में ही रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश के चार बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 13.5, इंदौर में 14.7, ग्वालियर में 9.5, जबलपुर में 11.7 डिग्री रहा। प्रदेश के निमाड़ कहे जाने वाले खंडवा-खरगौन में दिन का पारा 31.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादल छा रहे हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान दतिया में 9.4 मिमी, ग्वालियर में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़ व नौगांव में भी 01-01 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभागों के जिलों में बारिश हो सकती है। दो-तीन बाद मौसम फिर बदलेगा, बादल छंटेंगे और ठंड फिर असर दिखाएगी। उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय है। दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है।
विज्ञापन
मौसम जानकारों की मानें तो विदिशा, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर और पश्चिमी भोपाल के इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, भिंड, ग्वालियर, निवाड़ी, मुरैना, दतिया और श्योपुरकलां में तेज हवा-पानी और बिजली गिरने की संभावना है। सागर और नीमच में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। रतनगढ़, ओरछा, खजुराहो और उदयगिरी में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन जिलों में ओले गिरने की संभावना
मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल संभाग के कुछ जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अंबाह, डबरा, नरवर, दतिया, ग्वालियर, पौहरी, मुरैना में 1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो रीवा, सागल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में, होशंगाबाद, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।