{"_id":"625a760745e29771057fe632","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mercury-will-rise-again-in-madhya-pradesh-khargone-s-day-is-the-hottest-night-of-raisen-tikamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगा पारा, खरगोन का दिन तो रायसेन-टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगा पारा, खरगोन का दिन तो रायसेन-टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म
Sat, 16 Apr 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:23 PM IST
सार
बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। अगले दो दिन में तापमान फिर रफ्तार पकड़ेगा। बादलों के छंटते ही दिन में धूप तेज होगी, इससे रातें भी गर्म महसूस होंगी।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत बनी हुई है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत बनी हुई है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रही। खरगोन सबसे गर्म रहा, वहीं रायसेन-टीकमगढ़ की रात सबसे ज्यादा तापमान वाली रही। अगले एक-दो दिन में पारा फिर चढ़ेगा और गर्मी बेहाल करेगी।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू की ओर बना पश्चिमी विक्षोभ अब हटने लगा है, इसके असर से मप्र के कई हिस्सों में छाए बादल भी छंटने लगे हैं। बादलों के छंटते ही तापमान फिर उछाल भरेगा। दिन में धूप तेज होने से रातें भी गर्म महसूस होंगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खरगोन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। खरगोन में 42.8, खजुराहो में 42.6, नौगांव में 42.4, सतना में 42.3, खंडवा में 42.1, दमोह-सीधी में 42, दतिया-ग्वालियर-रीवा में 41.8, गुना-टीकमगढ़ में 41.4, उमरिया में 41.3, रतलाम-जबलपुर-सागर में 41.2, होशंगाबाद में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। अगले दो दिन में तापमान फिर रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में रायसेन और टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म रही। रायसेन-टीकमगढ़ में 26, जबलपुर में 25.7, सीधी में 25.4, शाजापुर में 24.7, राजगढ़ में 24.4, दमोह-सतना में 24.2, होशंगाबाद 24, दतिया में 23.5, रतलाम में 23.2, ग्वालियर-इंदौर-नौगांव में 23 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में 40.3 और 22.5, इंदौर में 39.2 और 23, ग्वालियर में 41.8 और 23, जबलपुर में 41.2 और 25.7 डिग्री तापमान रहा।