फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: mercury dropped by more than 9 degrees in a day in Umaria, rain at many places in northern and eastern parts of the state

MP Weather Today: उमरिया में पारा एक दिन में 9 डिग्री से ज्यादा गिरा, प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश

Mon, 23 May 2022 01:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 01:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में दिन और रात का पारा लुढ़का है। लोगों को गर्मी से राहत है। कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। इससे ठंडी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: mercury dropped by more than 9 degrees in a day in Umaria, rain at many places in northern and eastern parts of the state
एमपी मौसम आज: प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश हुई।

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत है। तापमान में गिरावट रही। रात का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्री मानसून की बारिश से हवाएं ठंडी हो गई हैं। उमरिया में दिन के पारे में 9 डिग्री से ज्यादा गिरावट रही। प्रदेश में उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बूंदा-बांदी हुई। ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन


कैसे रहे बीते 24 घंटे
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात का पारा लुढ़का है। उमरिया में दिन के पारे में 9 डिग्री से ज्यादा गिरावट रही। सिवनी सबसे गर्म रहा। सिवनी में 43.8, रायसेन में 42.6, खंडवा में 42.1, खरगोन-नौगांव-टीकमगढ़ में 42, राजगढ़ में 41.8, ग्वालियर में 41.7, खुजराहो में 41.6, दमोह में 41.5, गुना में 41.4, सागर में 41.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे गर्म रात दमोह की रही। दमोह में 29.2, राजगढ़ में 28.8, भोपाल में 28, राजगढ़ में 27.8, ग्वालियर में 27.3, होशंगाबाद में 27.1, जबलपुर में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 40.8 28.0
इंदौर 37.7 25.1
जबलपुर 38.5 27.0
ग्वालियर 41.7 27.3

क्या कहता है आगे का अनुमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई। शिवपुरी में 3, पोहरी में 2, कोलारस, गुढ़, विजयराघौगढ़, हनुमना, त्योंथर में 1 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश-आंधी चल सकती है। उपरोक्त सभी जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। साथ ही यहां ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अगले दो-तीन दिन तापमान नहीं बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौनसे सिस्टम डाल रहे प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में प्री मानसून इंटर कर चुका है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बूंदा-बांदी होने का अनुमान है। इसके चलते तापमान में गिरावट होगी। मौसम जानकारों की मानें तो राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन चुका है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ अफगनिस्तान तक आ चुका है, जिसका प्रभाव देश पर पड़ना शुरू हो गया है। इसके सम्मिलित प्रभाव से प्रदेश में असर दिखना शुरू हो गया है जो कि सोमवार को और बढ़ेगा। वहीं पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका बनने लगी है वहीं उत्तरी- दक्षिणी द्रोणिका भी बनी हुई है। इसके असर से कई स्थानों पर बूंदा-बांदी, धूल भरी तेज हवाएं चलने जैसी प्री मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed