फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Humidity increased due to clouds in Madhya Pradesh, night mercury crossed 30 degrees for the first time in the season

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बादलों से बढ़ी उमस, रात का पारा सीजन में पहली बार 30 डिग्री के पार पहुंचा

Thu, 21 Apr 2022 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

प्रदेश में अधिकांश जगह बादल छा गए हैं, सीधी धूप नहीं पड़ने से दिन में गर्मी से राहत रही, पर उमस की वजह से रात का पारा उछला है। इस बार सीजन में पहली बार रात का पारा 30 डिग्री के पार गया है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Humidity increased due to clouds in Madhya Pradesh, night mercury crossed 30 degrees for the first time in the season
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। देश के ऊपरी हिस्से में बने सिस्टम से प्रदेश में अधिकांश जगह बादल छा गए हैं, सीधी धूप नहीं पड़ने से दिन में गर्मी से राहत रही, पर उमस की वजह से रात का पारा उछला है। इस बार सीजन में पहली बार रात का पारा 30 डिग्री के  पार गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बादलों का डेरा होने से रात का पारा तेजी से उछला है। उज्जैन में 6.9 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई,  वहीं भोपाल में 5.8 तो होशंगाबाद में 5.1 डिग्री की उछाल रही। रात में बेचैनी बढ़ी है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के दिन के तापमानों में दो से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद फिर से बढ़ोतरी की संभावना है। जानकारों ने बताया कि वर्तमान में मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक्टिव है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से मप्र की सीमा से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से अरब सागर से आ रही नमी के कारण पश्चिमी मप्र में बादल बने हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नौगांव, छिंदवाड़ा, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवा चलेगी। जिसकी गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो राजगढ़ सबसे गर्म रहा। राजगढ़ में 44.5, नौगांव में 44.4, खजुराहो में 44.2, दमोह में 43.8, खरगोन में 43.6, रतलाम-खंडवा में 43.5, दतिया में 43.4, सीधी में 43.2, होशंगाबाद में 43.3, टीकमगढ़-गुना-रीवा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 


न्यूनतम तापमान उछला है। होशंगबाद में 30.2, रतलाम में 29.2, शाजापुर में 29, भोपाल में 28, राजगढ़ में 27.8, उज्जैन में 27.5, दमोह-रायसेन में 27, सतना में 26.8, सीधी-गुना-सागर में 26.2, खंडवा-टीकमगढ़ में 26, इंदौर में 25.8, खरगोन में 25.6, दतिया-जबलपुर में 25.1, बैतूल में 25 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed