फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp madhya pradesh weather forecast update today rain news: Most of the districts including bhopal register rains

MP Weather Update: भोपाल समेत कई जिलों में मावठा, कड़ाके की ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत

Tue, 28 Dec 2021 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। भोपाल, पन्ना, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
mp madhya pradesh weather forecast update today rain news: Most of the districts including bhopal register rains
MP Weather Today: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई थी। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह रहा था। मंगलवार को सुबह मौसम ने करवट ली और भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में सुबह मावठा गिरा। राजगढ़, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दो दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का स्वागत होगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी का असर प्रदेश में दिख रहा है। ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 28 और 29 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। 30 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कड़ाके की ठंड रहेगी। दिन का तापमान भी गिरेगा। यानी नए साल की अगवानी राज्य में कड़ाके की ठंड के बीच होगी। 
विज्ञापन


यहां हो रही है बारिश
मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही उज्जैन और भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान लगाया था। 28 दिसंबर को सुबह से भोपाल, पन्ना, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा और शहडोल में बारिश हो रही है। यह बारिश रबी की फसल के लिए अच्छी मानी जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहपुर सबसे ठंडा
सोमवार की रात नरसिंहपुर 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। रायसेन में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो मावठे की वजह से एक-दो दिन में तापमान फिर गिरेगा। ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। 


सीहोर में ऑरेंज अलर्ट, ओले भी गिरेंगे
सीहोर के आरएके कॉलेज मौसम विभाग की माने तो 28 और 29 दिसम्बर को हवा की रफ्तार 16 किमी प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है। दो दिन बारिश का दौर रहेगा, जो रुक-रुककर होती रहेगी। तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों के लिए हानिकारक हो सकती है। शासकीय आरएके कृषि कालेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया की दक्षिण पूर्व की हवाओं और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है जो पूरे मप्र में बारिश कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed