एमपीः मात्र 1200 वेतन पाने वाला राशन डीलर निकला करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के सहारे धनकुबेर बैठे लोगों के किस्से लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया है लोकायुक्त पुलिस के छापे में, जहां एक राशन डिपो पर मात्र 1200 रुपये महीने की तनख्वाह पर काम करने वाला व्यक्ति करोडों की संपति का मालिक निकला। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर छापामारी की थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश के सिधी जिले के रहने वाले सुरेश प्रसाद पांडे के घर पर लोकायुक्त पुलिस के अधिकारी सुरेन्द्र सिंह और देवेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को छापा मारा।
इस दौरान उसके घर से जो सामान मिला उसे देखकर पुलिसकर्मी भी भौचक्के रह गए। उसे घर से जो संपति मिली वो उसकी कुल आमदनी से 200 गुणा ज्यादा थी।
घर में मिलीं चार गाड़ियां और करोडों के आभूषण
राशन डिपो पर सेल्समैन की नौकरी करने वाले सुरेश के घर से पुलिस को बेनामी संपत्तियों के कागजात, सोने के भारी भरकम आभूषण जिनकी कीमत करोडों में थी, एक दो नाली बंदूक, एक बोलेरो गाड़ी, एक आल्टो कार, दो स्कूटी और बाइक आदि सामान बरामद हुआ।
लोकायुक्त टीम ने गणना की तो जब्त किए गए सामान की कीमत कई करोड़ बैठी। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। रीवा के लोकायुक्त एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि सुरेश के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि उसने भ्रष्टाचार के द्वारा अकूत संपति इकट्ठा कर ली है।
इस संबंध में उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। उसके घर से काफी कागजात भी सील किए गए हैं। पांडे के आठ बैंक खातों का भी पता चला है जो उसकी बीवी और बेटे के नाम पर भी हैं।
