{"_id":"65f6954a59c794401b08e4c8","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-chhindwara-lok-sabha-seat-phase-polling-and-results-date-schedule-news-in-hindi-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग, लोकसभा चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग, लोकसभा चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
Sun, 17 Mar 2024 12:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:31 PM IST
सार
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नेताओं को जनता तक पहुंचने के लिए 33 दिन का समय मिल रहा है। इसी बीच नामांकन फार्म भरने से लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया भी होनी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Damoh Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इसी के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत छिंदवाड़ा में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस और भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने विवेक साहू बंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नेताओं को जनता तक पहुंचने के लिए 33 दिन का समय मिल रहा है। इसी बीच नामांकन फार्म भरने से लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया भी होनी है।
विज्ञापन
16 लाख 32 हजार मतदाता करेंगे फैसला
जिले की मतदाता सूची पर नजर डाली जाएं तो कुल 16 लाख 32 हजार 896 मतदाता है। जिनके द्वारा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा। इसमें 8 लाख 24 हजार 832 पुरुष और 8 लाख 8 हजार 51 महिला मतदाता हैं, जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वाले 53 हजार 555 युवा मतदाता हैं, जो चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 7 हजार 747 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और 24 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल भी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराने महिला, युवाओं और बुजुर्गों सहित दिव्यांगों तक अपनी पहुंच बनाना होगा।
विज्ञापन
