फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha Chunav Rajnath Singh says in Singrauli One nation one election will strengthen country

MP LS Chunav 2024: सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश मजबूत होगा

Sat, 06 Apr 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, एक राष्ट्र एक चुनाव से देश मजबूत होगा। चुनाव के समय खरीद-फरोख्त रोकने के लिए यही सबसे बड़ा उपाय है। ऐसे में देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना चाहिए।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav Rajnath Singh says in Singrauli One nation one election will strengthen country
सिंगरौली में राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रामलीला मैदान बैढन में आयोजित एक चुनावी सभा में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में विशेषज्ञों ने मान लिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। लेकिन, हमें प्रदेश की जनता पर भरोसा था और वो कायम रहा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी। अब फिर चार महीने के बाद मप्र में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में हर साल चुनाव होते हैं, कभी किसी राज्य में चुनाव होता है तो कभी किसी और राज्य में। मेरा और मेरी पार्टी का मानना है कि एक देश एक चुनाव। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इसी तरह नगर पंचायत, नगर पालिक और जो भी चुनाव होने हैं, वो देश भर में एक साथ करा लीजिए। एक बार में सारे झंझट खत्म। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीएम मोदी ने एक कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर की वजह से लोगों में विश्वास कम होता गया। सत्ता जाए तो जाए, लेकिन हम राजनीति में विश्वास कम नहीं होने देंगे। अनुच्छेद-370 हटाने की बात हमने अपने घोषणा पत्र में कही थी। हमने चुटकी बजाकर अनुच्छेद-370 को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता है। हमने उनको भारत की नागरिकता देने का वादा किया था। आज भी वह अगर भारत आना चाहे तो उनको डंके की चोट पर नागरिकता देंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया, अब रामलाल कुटिया से आकर अपने राजमहल में विराजमान हो चुके हैं। अर्थव्यस्था के आकार का विस्तार हुआ है, हम दुनिया के पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed