{"_id":"62b29c41c338c4331a23d44e","slug":"mp-local-body-election-181-nominations-received-for-the-post-of-mayor-in-16-municipal-corporations-4-rejected-2-withdrew","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: 16 नगर निगम में महापौर पद के लिए 181 नामांकन मिले, चार रिजेक्ट, दो ने नाम वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: 16 नगर निगम में महापौर पद के लिए 181 नामांकन मिले, चार रिजेक्ट, दो ने नाम वापस लिया
Wed, 22 Jun 2022 10:06 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:06 AM IST
सार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार को 16 नगर निगम में महापौर पद के लिए 181 नामांकन मिले। इनमें से चार नामांकन रिजेक्ट हुए और दो ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार को 16 नगर निगम में महापौर पद के लिए 181 नामांकन मिले। इनमें से चार नामांकन रिजेक्ट हुए और दो ने नाम वापस लिया।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से मंगलवार शाम तक की जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए नामांकन रिजेक्ट और वापस लेने के बाद 175 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षद के लिए 36014 नामांकन जमा हुए। जिनमें से 873 के फार्म रिजेक्ट हुए और 356 ने नाम वापस लिया। अब पार्षद के लिए 33 हजार 683 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षदों के प्रदेश के 347 नगरीय निकायों में 6705 पद हैं। मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम वापसी का बुधवार को अंतिम दिन है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगा।
आयोगी की अब तक की सूची के अनुसार सबसे महापौर पद के लिए इंदौर में सबसे ज्यादा 19 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद जबलपुर में 15, कटनी और रीवा में 14-14, छिंदवाड़ा में 13 और भोपाल में 11 नामांकन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के प्रत्याशियों के नामांकन की स्क्रूटनी में सतना, जबलपुर, भोपाल और खंडवा से एक-एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ है। वहीं, उज्जैन और रतलाम से प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।