फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Ladli Laxmi Utsav: To be held on May 2 in the state, events will be held from districts to Panchayat and Anganwadi centers

MP लाड़ली लक्ष्मी उत्सव: 2 मई को होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम, प्रदेश की 200 बेटियां करेंगी वाघा बॉर्डर की यात्रा

Mon, 25 Apr 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 10:15 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई को राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के रूप में 2 मई से 11 मई तक यह आयोजन होंगे। जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं आंनगवाड़ी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
MP Ladli Laxmi Utsav: To be held on May 2 in the state, events will be held from districts to Panchayat and Anganwadi centers
मध्य प्रदेश में 2 मई को होगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई को राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के रूप में 2 मई से 11 मई तक यह आयोजन होंगे। उत्सव के तहत जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं आंनगवाड़ी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर पर लाड़ली उत्सव के तहत लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने वाली विभिन्न सृजनात्मक एवं खेल स्पर्धाओं का आयोजन, एक्सपोजर विजिट, करियर मार्गदर्शन शिविर, बालिकाओं के पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा से संबधित जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन


2 मई को प्रमुख कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सीधे प्रसारण से लाड़ली बालिकाएं एवं उनके अभिभावक टीवी एवं मोबाइल के माध्यम से जुडेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम योजना पुन: होगी शुरू
कोरोना काल के बाद "मां तुझे प्रणाम योजना" को पुनः शुरू किया जा रहा है। इस वर्ष योजना में पहली बार प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियां देश की सीमा की यात्रा करेंगी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि 2 से 11 मई तक “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” में 2 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 200 लाड़ली लक्ष्मियों को हरी झंडी दिखाकर वाघा बॉर्डर की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। 

मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशानुसार सशक्त भारत और आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए युवाओं में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागृति लाने, राष्ट्र के प्रति समर्पण और युवाओं को सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से माँ तुझे प्रणाम योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को वाघा बॉर्डर की यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इस यात्रा से किशोरियों में न सिर्फ़ देश भक्ति की भावना जागृत होगी बल्कि वे भविष्य में देश की सेवा कर स्वयं को आत्म-निर्भर बनाने में भी सफल होंगी।
  
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की "मां तुझे प्रणाम योजना" में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन कर युवाओं को विभिन्न समूहों में देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भ्रमण के लिए ले जाया जाता है। सीमावर्ती भूमि में शहीदों को युवाओं द्वारा अपने निवास क्षेत्र से ले जाए गए जल से श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। युवाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र के रहवासियों की मदद से पशुपालन, कृषि व्यवसाय, उद्योग धंधे, सिंचाई सुविधाएं, भौगोलिक विशेषताएं, सांस्कृतिक रीति रिवाज़, मान्यताएं, त्यौहार आदि का भी अध्ययन किया जाता है।

2013 से प्रारंभ मां तुझे प्रणाम योजना में अब तक प्रदेश के 12 हज़ार 672 युवाओं को लेह-लद्दाख, कारगिल-द्रास, आर.एस.पुरा, वाघा-हुसैनीवाला, तानौत माता का मंदिर, लोंगोवाल, कोच्चि, बीकानेर, बाड़मेर नाथूराम- दर्रा, पेट्रापोल, तुरा, जयगांव, अंडमान निकोबार एवं कन्या कुमारी की अनुभव यात्रा कराई गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की इस योजना में चयनित युवाओं को गृह निवास का यात्रा किराया, दैनिक भत्ता, आवास, भोजन, स्थानीय यातायात व्यवस्था, रेल आरक्षण व्यवस्था, ट्रैक सूट, टी-शर्ट और किट बैग उपलब्ध कराए जाते हैं।

बाल विवाह रोको अभियान चलाया जाएगा
03 मई को अक्षय तृतीय पर समस्त ग्राम, विकासखण्डों एवं जिला स्तर पर बाल विवाह रोको अभियान के तहत चिन्हित गतिविधियों का क्रियान्वयन कर बाल विवाह रोकने की कार्रवाई करेंगे और 4 मई से 11 मई तक जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाड़ली उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे, जिसमें लाड़ली बालिकायें भाग लेंगी।


बालिकाओं के जन्म का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा, बालिकाओं का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, आईएफए टेबलेट का वितरण, लाड़ली बालिकाओं के माता-पिता के साथ संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं का सम्मान, बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर वाद-विवाह प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed