फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Khargone riots: Narottam Mishra said - He will make piles of stones from the house from where the stones have come, so far 77 arrested

खरगोन उपद्रव: गृह मंत्री की चेतावनी के बाद चले बुलडोजर, दिन भर शांति रहने के बाद रात करीब 11 बजे रहीमपुरा में पथराव की घटना

Tue, 12 Apr 2022 12:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Apr 2022 12:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव को लेकर सरकार सख्त है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि जिस जिस घर से पत्थर आए हैं, उन्हें पत्थर का ढेर बनाया जाएगा। इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपियों के घर बुलडोजर चले। 

विज्ञापन
MP Khargone riots: Narottam Mishra said - He will make piles of stones from the house from where the stones have come, so far 77 arrested
खरगोन में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना को लेकर सरकार ने सख्ती कर दी है। लेकिन शहर में सोमवार दिन भर शांति रहने के बाद रात करीब 11 बजे रहीमपुरा में पथराव की घटना हुई। वही खंडवा रोड पर उपद्रवियों ने खड़ी हुई दो बसों में आग लगा दी।

विज्ञापन


इससे पहले गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि जिस-जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा। इसमें देर नहीं होगी। यह एक्शन सोमवार को ही दिख जाएगा। गृह मंत्री के ऐसा कहने के कुछ ही घंटों बाद पांच बुलडोजर मोहन टॉकीज इलाके में पहुंच गए। करीब 50 मकानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई। इंदौर कमिश्नर के मुताबिक अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा- जिस घर से पत्थर आए, उसे पत्थर का ढेर बनाएंगे
इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में खरगोन में शांति है। पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कर्फ्यू लगा हुआ है। लगातार दंगाइयों को चिह्नित किया जा रहा है। जिस-जिस घर से पत्थर आए है, उस घर को पत्थर का ढेर बनाएंगे। इस मामले में सरकार पूरी तरह से सख्त है। प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। हम न ही किसी को बिगाड़ने देंगे। खुरगोन में रविवार शाम को रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ था। इस घटना में पुलिसकर्मी समेत 24 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा बड़वानी के सेंधवा में जुलूस पर पथराव की घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन



गोली के छर्रे से एसपी घायल
गृह मंत्री मिश्रा ने बताया कि खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी गोली के छर्रे से घायल हुए हैं। इसके साथ ही 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक व्यक्ति शिवम शुक्ला के सिर में ज्यादा चोट लगी है। बाकी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। उन्होंने बताया कि बडवानी में कोई घायल नहीं है। वहां पर कर्फ्यू नहीं लगा है। इसके कुछ देर बाद खुद मिश्रा ने फोन पर सिद्धार्थ चौधरी से बात की। उनका हाल-चाल जाना। 


 
शांति खराब नहीं होने देंगे

मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश का सांप्रदायिक वातावरण किसी को बिगाड़ने नहीं देंगे। कुछ लोग चुनाव की हार से आहत है। अभी पांच राज्यों के परिणाम से आहत हुए हैं। वह पीछे से सुलगाने का काम करते हैं। वह प्रदेश का सुख-चैन बिगाड़ना चाहते है। इन परिणामों से भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि देश क्या चाहता है। देश किस दिशा में जाना चाहता है, इस वजह से ऐसे लोगों के मंसूबे हम पूरे नहीं होने देंगे।

84 गिरफ्तार, 50 स्थान चिह्नित
इंदौर के संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि हम लोग रविवार रात से ही खरगोन में हैं। 84 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य सरकार की दंगा और उपद्रव मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। आरोपियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए हमने करीब 50 स्थानों को चिह्नित किया है, जहां बुलडोजर चलाया जाएगा।  इसके अलावा सरकारी और निजी संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई भी इन आरोपियों से की जाएगी। खसखस बाड़ी और मोहन टॉकीज के साथ ही आनंद नगर के पीछे के कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है। 




चार सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई
डॉ. शर्मा ने बताया कि चार सरकारी कर्मचारियों पर अफवाहें फैलाने और हिंसा में शामिल होने के आरोप थे। इनमें से तीन दैनिक वेतनभोगी हैं और एक नियमित। नियमित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, तीन दैनिक वेतनभोगियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed