फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP IAS Transfers: New posting order of 10 officers issued, Riju Bafna became Additional Commissioner of Bhopal Municipal Corporation

MP IAS Transfers:10 अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी, ऋजु बाफना बनीं भोपाल नगर पालिका निगम की अपर आयुक्त

Tue, 11 Jan 2022 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके 10 आईएएस अफसरों के नाम हैं।
 

विज्ञापन
MP IAS Transfers: New posting order of 10 officers issued, Riju Bafna became Additional Commissioner of Bhopal Municipal Corporation
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके 10 आईएएस अफसरों के नाम हैं।
विज्ञापन


जारी सूची के मुताबिक गोपाल चंद्र डाड को विकअ सह आयुक्त, पिछड़ वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं संचालक, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति विकास की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप कुमार को अपर सचिव, मप्र शासन, लोक निर्माण विभाग में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन


श्रीकांत बनोठ को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार), अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क, मप्र, भोपाल एवं उप सचिव, मप्र शासन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीलेंद्र सिंह को उप सचिव, मप्र शासन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, अजय कटेसरिया को उप सचिव, मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, ऋजु बाफना को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम, भोपाल, सलोनी सिडाना को उप सचिव मप्र शासन, रोहित सिसोनिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बुरहानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा आशीष भार्गव वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर का प्रभार सौंपा गया है। ये आदेश मध्य प्रदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed