फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Gram Panchayat Election 2020

Madhya Pradesh Panchayat Election 2020: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रकिया शुरू

Mon, 27 Jan 2020 08:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
MP Gram Panchayat Election 2020
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। फिलहाल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव की तारीखों की कोई जानकारी नहीं आई है। क्षेत्र की कुल 98 में से 96 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच व पंच पदो के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन


बदनावर जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 89 ग्राम पंचायतें थी। लेकिन जनगणना आंकडों के अनुसार पंचायतों के परिसीमन की कार्रवाई गत सितबंर में की गई थी। तब परिसिमन में आबादी के अनुसार नौ नई पंचायतें इस साल अस्तित्व में आ जाएगी। इनमें बेंगदा, गुलरीपाडा, हरकाझर, नागझिरी, पाना, खरडिया, पिपलीया, अमोदिया और बडवई आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन

चुनाव से पहले पंचायत के वार्ड सरपंच पद, जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण के लिए सोमवार को पहली सूचना प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही 30 जनवरी को जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गैर अनुसूचित क्षेत्र के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए लॉटरी निकालकर आरक्षित किए जांएगे। वहीं, अनुसूचित क्षेत्र की सभी पंचायतों के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद अुसूचित के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।

अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण आबादी के हिसाब से तय किया जाएगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए पद लॉटरी प्रक्रिया के तहत आरक्षित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed