Madhya Pradesh Panchayat Election 2020: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रकिया शुरू
मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। फिलहाल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव की तारीखों की कोई जानकारी नहीं आई है। क्षेत्र की कुल 98 में से 96 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच व पंच पदो के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है।
बदनावर जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 89 ग्राम पंचायतें थी। लेकिन जनगणना आंकडों के अनुसार पंचायतों के परिसीमन की कार्रवाई गत सितबंर में की गई थी। तब परिसिमन में आबादी के अनुसार नौ नई पंचायतें इस साल अस्तित्व में आ जाएगी। इनमें बेंगदा, गुलरीपाडा, हरकाझर, नागझिरी, पाना, खरडिया, पिपलीया, अमोदिया और बडवई आदि शामिल हैं।
चुनाव से पहले पंचायत के वार्ड सरपंच पद, जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण के लिए सोमवार को पहली सूचना प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही 30 जनवरी को जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गैर अनुसूचित क्षेत्र के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए लॉटरी निकालकर आरक्षित किए जांएगे। वहीं, अनुसूचित क्षेत्र की सभी पंचायतों के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद अुसूचित के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।
अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण आबादी के हिसाब से तय किया जाएगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए पद लॉटरी प्रक्रिया के तहत आरक्षित किए जाएंगे।
