{"_id":"62f9fcfeef838b598126eca0","slug":"mp-former-minister-imarti-devi-lost-her-cool-after-hearing-the-slogans-of-murdabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुर्दाबाद के नारे सुनकर भड़कीं पूर्व मंत्री इमरती देवी, बोलीं-पकड़ो इसे मारो डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुर्दाबाद के नारे सुनकर भड़कीं पूर्व मंत्री इमरती देवी, बोलीं-पकड़ो इसे मारो डंडे
Mon, 15 Aug 2022 01:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:32 PM IST
सार
पूर्व मंत्री इमरती देवी अपनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने पहुंची थी। उसी दौरान नाराज कुछ लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इमरती देवी अपनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने पहुंची थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने दौरे के दौरान इमरती देवी वीडियो में गाली देती नजर आ रही है। ये डबरा तहसील के पिछोर इलाके में फॉर्च्यूनर कार से भ्रमण करने पहुंची थी।
पूर्व मंत्री के कार से उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो के मुताबिक, इमरती देवी ने अपना आपा खो दिया और बोलीं-साला कौन है, पकड़ो इसे मारो डंडे। बताया गया है कि डबरा तहसील का पिछोर इलाका इमरती देवी की अपनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां उनकी गाड़ी को रुकते ही गुस्साए लोगों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिन्हें सुनते ही पूर्व मंत्री इमरती देवी गुस्से से लाल हो गई। उन्होंने लोगों के साथ गाली गलौज कर डाली। गाली गलौज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आए दिन उटपटांग बयान और अपनी विवादित भाषा को लेकर पूर्व मंत्री हमेशा चर्चा में रहती है।