फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp flood cm Shivraj says No such seen devastation in 70 years damage to infrastructure

मध्यप्रदेश में बाढ़: शिवराज बोले- 70 सालों में नहीं देखी ऐसी तबाही, इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ नुकसान

Thu, 05 Aug 2021 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 04:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने 70 सालों में ऐसी तबाही नहीं देखी। बाढ़ के हालातों पर उन्होंने गुरुवार को पीएम मोदी से भी बात की। 

विज्ञापन
mp flood cm Shivraj says No such seen devastation in 70 years damage to infrastructure
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में आई बाढ़ पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीते 70 सालों में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी गई है। बाढ़ के कारण ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, साथ ही यहां दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कई पुल व इमारतें बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं शिवपुरी व शेओपुर जिले में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सात लोगों के घायल होने की खबर भी है, जिसमें गुना से चार, शिवपुरी से दो व मोरीना से एक व्यक्ति घायल हुआ है। भारी वर्षा के कारण दतिया के रतनगढ़ मंदिर व संकुआ के पास पुल ध्वस्त हो चुके हैं, जिस कारण कई लोग वहां फंस गए हैं। 

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के आदेश 
बाढ़ के बाद हालातों का जायजा लेते हुए गुरुवार सुबह सीएम ने कमिश्नर व ग्वालियर-चंबल डिवीजन के आईजी को बाढ़ के नुकसान का जायजा लेने व लोगों को बाहर निकालने के आदेश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि एयर ऑपरेशन के जरिए भी भिंड़ व शिवपुरी जिले में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 70 सालों में बाढ़ के कारण ऐसी तबाही नहीं देखी गई है। उन्होंने आगे कहा कि रतनगढ़ मंदिर के पास पुल भी बाढ़ की चपेट में आ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की रात शिवपुरी के काली पहाड़ी से 57 लोगों को निकाला गया वहीं 35 और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन


पीएम को बतायी मौजूदा स्थिति
मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से भी बाढ़ के हालातों पर चर्चा की और जिले की वास्तविक स्थित से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर, खेती, बिजली और टेलीकॉम सेक्टर को बहुत नुकसान पहुंचा है और लोगों तक आम जरूरत की चीजें तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने राज्य की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। चौहान की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को भी बाढ़ के हालातों से अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम अधिकारी पीके साहा ने बताया कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पिछले  24 घंटो में बारिश में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक शिवपुरी में 37 एमएम तो शेओपुर में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed