फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp finance minister resigned after alleged sex cd

अश्लील सीडी ने छीनी एमपी के वित्त मंत्री की कुर्सी

Fri, 05 Jul 2013 04:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
mp finance minister resigned after alleged sex cd

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मामला गंभीर है, क्योंकि राघवजी के नौकर ने उन पर अप्राकृतिक यौन दुराचर का आरोप लगाया है। नौकर ने इसकी पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


एक सीडी भी सामने आई है, जिसमें वह कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। 79 वर्षीय राघवजी ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने कहा, 'मुझसे मुख्यमंत्री ने इस्तीफा मांगा था और मैंने ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि वह कहीं जा रहे हैं और इस पर लौटकर बातचीत करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि इस्तीफे की वजह क्या है, तो राघवजी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र मांगा और मैंने दे दिया। नौकर की ओर से लगे आरोपों पर उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर ऐसा कोई आरोप लगाया गया है, तो यह पूरी तरह गलत है।'

राघवजी ने 2004 से 2013 के बीच लगातार दस साल राज्य का बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया को वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है।

इस पूरे मामले पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक ने चुटकी लेते हुए कहा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि 80 साल का होने की वजह से राघवजी से इस्तीफा लिया गया है। भाजपा को चुनाव से चार महीने पहले पता लगा कि वह बूढ़े हो गए हैं। और जिस तरह का इल्जाम उन पर लगा है, उससे तो नहीं लगता कि वह बूढ़े हो गए हैं।'


कौन है राघव जी
राघव जी मध्यप्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से हैं। 
2004 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान बदल चुके हैं, लेकिन सभी के कार्यकाल में वित्त मंत्रालय राघव जी ने ही संभाला।

वे फिलहाल विदिशा से विधायक हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। वे लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed