फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Elections 2023: 18 lakh 34 thousand cash recovered from two youths without documents

MP Elections 2023: बिना दस्तावेज रकम लेकर धूम रहे दो पकड़े गए, 18 लाख 34 हजार कैश बरामद, आयकर टीम करेगी जांच

Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
सार

थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि जब्त हुई राशि 10 लाख से ज्यादा होने के चलते उसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई। आगे की जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा।

विज्ञापन
MP Elections 2023: 18 lakh 34 thousand cash recovered from two youths without documents
पकड़ी गई राशि जब्त करती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कटनी पुलिस के दो थाना प्रभारियों ने बिना दस्तावेज़ मोटी रकम ले जाते युवकों को पकड़ा है। पकड़ी गई रकम 18 लाख 34 हजार से ज्यादा की बताई जा रही है। जांच के लिए थाना प्रभारी ने तत्काल मौके से इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी और राशि सुपुर्द कर दी गई।

विज्ञापन


कटनी कोतवाली पुलिस ने एसबीआई तिराहे पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की थी, जिसमें एक बाइक सवार शख्स को बैग में रखे 11 लाख 89 हजार से ज्यादा की रकम बरामद की। पुलिस ने जब बाइक सवार चालक से पैसों को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि युवक पेट्रोल पंप का कर्मी है जो लाखों रुपयों को बैंक में जमा कराने निकला था। इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि युवक के पास पैसों से जुड़े कोई कागज़ात न होने के चलते उसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि जब्त हुई राशि 10 लाख से ज्यादा होने के चलते उसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई। उनके आते ही जब्त हुई 11 लाख 34 हजार 100 रुपये की राशि उन्हें सुपुर्द कर दी है। आगे की जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि कटनी जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता को देखते हुए जिले की सीमाओं के साथ ही थाना स्तर में वाहनों की जांच के निर्देशन दिए थे। जिसमें कोतवाली और विजयराघवगढ़ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जिनसे 18 लाख 34 हजार 730 रुपये जब्त किए हैं, जिसकी जांच करवाई जा रही है। वहीं विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी अनूप सिंह अपने पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवानों के साथ जांच में जुटे थे तभी एक बोलेरो वाहन कैमोर से कटनी जाते वक्त पकड़ी गई। जिसमें टीम को 6 लाख 45 हजार 620 रुपयों की जब्ती बनाई है दस्तावेज़ पेश करने के लिए 24 घंटे का मौका दिया गया है। पैसों से जुड़े कागज़ात पेश न करने पर उसे शासन के राजस्व में जमा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed