फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Vijayvargiya said - Ram will forgive Digvijay Singh for coming to Ayodhya with Sonia Aunty.

MP Election: विजयवर्गीय का कांग्रेस पर फिर हमला-दिग्विजय सिंह सोनिया आंटी को लेकर अयोध्या आना राम माफ कर देंगे

Tue, 24 Oct 2023 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ ने गरीबी देखी नहीं है, क्योंकि उनके पास तो बहुत सारी इंडस्ट्री है। बहुत सारे धंधे हैं। गरीब का दर्द क्या होता है एक गरीब व्यक्ति समझ सकता है। 

विज्ञापन
MP Election: Vijayvargiya said - Ram will forgive Digvijay Singh for coming to Ayodhya with Sonia Aunty.
कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगावली विधानसभा में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विमान से पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ ने गरीबी देखी नहीं है, क्योंकि उनके पास तो बहुत सारी इंडस्ट्री है। बहुत सारे धंधे हैं। गरीब का दर्द क्या होता है एक गरीब व्यक्ति समझ सकता है। ऐसे समय में जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है ऐसे समय में, क्योंकि जब कांग्रेस को यह लग रहा है कि हम हरा नहीं सकते मोदी को तो गठबंधन कर रहे हैं। सारे विपक्षी दलों को एक साथ कर रहे हैं, पर एक दूसरे को गाली देते हैं। ममता बनर्जी, आप सबको पता है मैंने बंगाल में काम किया है। ममता बनर्जी ने भाजपा के 400 से अधिक को मार दिया। हत्या कर दी और कांग्रेस के सौ कार्यकर्ताओं को मार दिया। सीपीएम के 100 कार्यकर्ताओं को मार दिया। आपस में एक दूसरे की दुश्मनी है बंगाल में, दिल्ली में आते हैं सिर्फ कांग्रेस खड़ी होती है। भाई बंगाल में तो तुम लड़ते हो, पर मोदी को हराना है तो सब एक रहेंगे। 
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल पर भी बड़ा हमला बोला। कहा कि पंजाब में कांग्रेस को पानी पी पीकर गाली देता है और दिल्ली आता है गठबंधन की बैठक होती है तो हाथ मिलाता है। क्यों मोदी को हराना है। ये सारे लोग एक दूसरे के आपस में दुश्मन हैं, बस सिर्फ मोदी को हराने के लिए हाथ मिला लिए हैं। क्या ये देश हित में कर रहें हैं यह सब कुर्सी के लिए कर रहे हैं। हम देश के लिए कर रहे हैं, वो कुर्सी के लिए गठबंधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे जो कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री हैं, वह घोषणा करते हैं कि सनातन धर्म खत्म हो जाना चाहिए। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म खत्म हो जाना चाहिए। मैं आपसे पूछना चाहता हूं देश में किसी की मां ने इतना दूध पिलाया है कि सनातन धर्म को खत्म कर सके। जब तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जिंदा है, कोई खत्म कर सकता है क्या। इस सनातन धर्म की रक्षा करने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का काम पार्षद बनाना, मंत्री बनाना, विधायक बनाना नहीं है, देश की संस्कार और देश की संस्कृति को बचाना, इसको आगे बढ़ाना है देश विश्व गुरु बनाना है। कभी कोई सोच सकता है भारत का प्रधानमंत्री 2014 से पहले कहीं भी जाता था तो लोग सोचते थे मांगने आया है, लेकिन अब भारत का प्रधानमंत्री जाता है लोग कहते हैं कि अब कुछ देकर जाएगा।


सोनिया पर बोला हमला
विजयवर्गी ने कहा कि हम बहुत अच्छे युग में जी रहे हैं। हमारे दादा-परदादा ने बहुत खराब समय देखा था। उन्होंने मंदिर टूटते हुए देखे थे, सोमनाथ मंदिर टूटा-लूटा। राम जन्म मंदिर तोड़ा-लूटा गया। कृष्ण जी का मंदिर लूटा गया। हम उस पीढ़ी में जी रहे हैं जहां पर मोदी जी के नेतृत्व में जहां मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में होने वाली है  हम कहते हैं कि रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे पर दिग्विजय सिंह कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे। अब दुनिया तारीख भी बता दी है दिग्विजय सिंह जी। तुम्हारी कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा लेकर कहा कि राम कुछ नहीं है, रामायण उपन्यास है। हमारे राम के प्रति श्रद्धा नहीं, रामायण के प्रति कोई श्रद्धा नहीं। दिग्विजय सिंह जी और कांग्रेस के लोग सुन लो आप अपनी सोनिया आंटी के साथ अयोध्या में जाओ। सारे अंडे बच्चों के साथ वहां जाकर साष्टांग कर देना, हमारे राम बड़े दयालु हैं। तुमने जितने भी जिंदगी में पाप किए हैं सब माफ कर देंगे क्योंकि हमारे राम करुणा निधान हैं। शरणागत जो भी आता उसको माफ कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed