फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Union Minister Tomar Mandsaur said, Rahul Gandhi's launch has failed seven times

MP Election: केंद्रीय मंत्री तोमर मंदसौर में, कहा- राहुल गांधी की लॉन्चिंग सात बार फेल हुई, गठबंधन भी फेल होगा

Fri, 03 Nov 2023 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ सहित राहुल गांधी पर निशाना साधा। तोमर ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता की लॉन्चिंग सात बार फेल हो गई है तो उनका गठबंधन भी फेल ही होने वाला है।

विज्ञापन
MP Election: Union Minister Tomar Mandsaur said, Rahul Gandhi's launch has failed seven times
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ सहित राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को ये बताना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने क्या किया। 2003 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी उस समय क्या किया। राहुल गांधी जैसे नेता की लॉन्चिंग सात बार फेल हो गई है तो उनका गठबंधन भी फेल ही होने वाला है।
विज्ञापन


बता दें कि मंदसौर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवमतदाताओं को संबोधित किया। नवमतदाताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकासवादी पार्टी है भारत के लिए ये अमृत काल का समय है। इस अमृत काल में भारत की बुनियाद को मजबूत करना है और आने वाले कल में नौजवानों को न्यू इंडिया सौंपना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा और भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं। इस विजन को देखकर भाजपा की तरफ नौजवान आकर्षित हो रहा है। 
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि आज मैं मंदसौर आया हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मंदसौर सहित जिले की सभी सीटों पर भाजपा विजय होगी। 50% कमीशन के आरोप पर तोमर ने कहा कि कमलनाथ जी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। कमलनाथ जी को ये बताना चाहिए कि 18 महीने में उन्होंने क्या किया। 2003 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी उस समय क्या किया। 2014 से पहले केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी उस समय इन्होंने क्या किया। बताने के लिए कुछ है नहीं गाल बजाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इंडिया गठबंधन पर दिए बयान पर तोमर ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता की लॉन्चिंग सात बार फेल हो गई है तो उनका गठबंधन भी फेल ही होने वाला है। ईडी द्वारा अन्य पार्टी नेताओं पर को जा रही कार्रवाई पर तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज होता है। जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनको डरने की जरूरत नहीं। अंत में जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या नरेंद्र सिंह तोमर अगले मुख्यमंत्री होंगे, इस पर वे चुप्पी साध गए और रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed