{"_id":"655c4b4cdfa76832a3098ce5","slug":"mp-election-re-polling-took-place-at-a-polling-station-in-bhind-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: भिंड में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान, सुबह 10 बजे तक 10 फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: भिंड में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान, सुबह 10 बजे तक 10 फीसदी हुई वोटिंग
Tue, 21 Nov 2023 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:46 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के भिंड में जारी किशुपुरा मतदान केंद्र क्रमांक 71 पर पुनर्मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखी हैं। कड़ी सुरक्षा के पेहरे में मतदाता सुबह 7 बजे से मतदान कर रहे हैं। 10 बजे तक लगभग 10 फीसदी से ज्याद वोटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
भिंड में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि भिंड में चुनाव के दौरान 17 नवंबर को मतदान की गोपनीयता भंग हो जाने पर निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। जिसके तहत यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है, जो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त बल लगाया गया
वहीं अटेर क्षेत्र में गोहद के एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतदान केन्द्र पर तीन थानों का बल और अतिरिक्त बल लगाया गया है। पूरे गांव में मुनादी भी करायी गई है, साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाल कर लोगों से मतदान की अपील की गई और उन्हें सचेत किया गया है कि मतदान के लिए आने पर अपने मोबाइल फोन को साथ ना लाएं।
विज्ञापन
