फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Kamalnath's satire on Shivraj, said the engine of Delhi has tightened its waist to derail the eng

MP Election: कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले-दिल्ली वाला इंजन भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने कमर कस चुका हैं

Wed, 18 Oct 2023 09:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Oct 2023 09:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं में आरोप प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसकते हुए कहा कि दिल्ली वाला इंजन भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने कमर कस चुका हैं। 

विज्ञापन
MP Election: Kamalnath's satire on Shivraj, said the engine of Delhi has tightened its waist to derail the eng
कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा के बहुप्रचारित डबल इंजन सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि दिल्ली वाला इंजन भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने कमर कस चुका है।

विज्ञापन

दरअसल, कमलनाथ ने पावर ऑफ अटॉर्नी वाले बयान पर शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए यह बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'शिवराज जी, कांग्रेस में इतना लोकतंत्र है कि हम आपस में हंसी मजाक कर लेते हैं। आपको हमारी फिक्र करने की बहुत जरूरत नहीं है, लेकिन आपकी पार्टी में तो हाल यह है कि कोई आपका नामलेवा भी नहीं है। आपने ऐसे कौन से कर्म किए हैं कि आपकी पार्टी को आपको मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने में शर्म आ रही है। जरा सावधानी से काम लीजिए दिल्ली वाला इंजन आपके भोपाल के इंजन को पटरी से उतारने के लिए कमर कस चुका है। जैसे आपने स्मार्ट पार्क में बिना पटरी वाला मेट्रो का डिब्बा रखा है, भोपाल के इंजन का भी वही हाल होने वाला है। जो सफर के नहीं, नुमाइश के काम आएगा।'

विज्ञापन

यह कहा था सीएम शिवराज ने
कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नोंकझोंक सामने आई थी। इस पर कमलनाथ ने हंसी मजाक करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह से मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं। मैंने इनको अपने लिए गाली खानी की पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कमलनाथ जी ने खुद खुलासा किया कि गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी, उन्होंने दिग्विजय सिंह जी को दे रखी है जो अभी तक वैलिड है, लेकिन कमलनाथ जी ऐसा काम ही क्यों करते हो कि गाली खाना पड़े। अगर गाली खाना पड़े तो खुद ना खाएं दूसरे को पावर क्यों दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed