फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Kamal Nath said - MP is being identified with corruption, Narottam called Congress guilty

MP Election: कमलनाथ बोले- भ्रष्टाचार से हो रही MP की पहचान, नरोत्तम ने किया पलटवार, कांग्रेस को बताया गुनहगार

Sun, 05 Nov 2023 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

दतिया पहुंचे कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने बताया कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मैंने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। पहली किस्त में दतिया के 71 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath said - MP is being identified with corruption, Narottam called Congress guilty
कमलनाथ के आरोपों पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होने लगी है। जिसके पास 50 एकड़ जमीन है, वह पैसा देकर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवा रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जवाब दें दतिया के साथ उन्होंने सौतेला व्यवहार क्यों किया। 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने दतिया को क्या सौगात दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि कमलनाथ रविवार को दतिया में थे। सभा से पहले उन्होंने पीतांबरा पीठ मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने जनसभा में भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि कमलनाथ ने कुछ लोग मंदिर की बातें कर रहे हैं। मंदिर या मस्जिद बनवाने से कोई निवेश नहीं आता है। निवेश उत्तम होता है जब किसी उद्योगपति को प्रदेश पर भरोसा हो। उद्योगपति हरियाणा और पंजाब में अपना उद्योग लगाता है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति कहते हैं, मध्य प्रदेश में कौन जाएगा। वहां तो पैसा दो और काम लो, की स्थिति है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होने लगी है। जिसके पास 50 एकड़ जमीन है, वह पैसा देकर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मैंने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। पहली किस्त में दतिया के 71 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। मैंने कौन-सी गलती की ? कौन-सा पाप किया? बताए जरा। मैंने एक हजार गौशालाएं बनवा दीं। कौन-सा गुनाह किया? मैंने 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी। अब कितना आता है। 100 यूनिट फ्री और 200 यूनिट हाफ कर दिया। बीमा के लिए पैसे दिए। मैंने तो अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। प्रदेश की जनता ही गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरोत्तम ने किया पलटवार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ दतिया में झूठ बोलने के लिए आए थे। कमलनाथ जी बोल रहे थे कांग्रेस ने दतिया के 72 हजार किसानों का कर्ज माफ किया था, कोई किसान बताए, जिसका 2 लाख तक का कर्जा माफ हुआ हो तो। वोट पाने के लिए कांग्रेस के नेता सफेद झूठ बोल रहे हैं। कमलनाथ बताएं उन्होंने अपनी सरकार में दतिया के लिए क्या किया था। दिग्विजय सिंह बताएं उन्होंने 10 साल की अपनी सरकार में दतिया के लिए क्या किया था। दिग्विजय सिंह की सरकार में डाकुओं का राज था। दतिया की जनता इनकी धमकियों में आने वाली नहीं है।


गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ और कांग्रेस को दतिया का गुनहगार बताते हुए कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस ने दतिया के साथ पाप किया, धोखा किया। है। कमलनाथ से पूछा है कि वे दतिया की जनता को जवाब दें कि वे 15 महीने की सरकार में दतिया के विकास की योजनाएं बंद कर उन्हें छिंदवाड़ा क्यों ले गए थे। क्या वे अपने इस पाप के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करेंगे। कमलनाथ जवाब दें दतिया के साथ उन्होंने सौतेला व्यवहार क्यों किया। मैं जो दतिया में 2600 करोड की नहर परियोजना लाया था कमलनाथ उसे छिंदवाड़ा क्यों ले गए थे। दतिया नगर निगम को आपने नामंजूर क्यों करवाया था इसका जवाब दो कमलनाथ जी। दतिया रिंग रोड का पैसा का कमलनाथ जी आपने क्यों रुकवाया था। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दतिया वोट मांगने तो आते हैं लेकिन विकास कराने के नाम पर दोगलेबाजी करते हैं जनता इस बार ऐसे दोगलों को कड़ा सबक़ सिखाएगी ताकि वे आइंदा झूठ ना बोल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed