फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: BJP candidates surrounded over the murder of Congressman in Rajnagar, Congress released two video

MP Election: राजनगर में कांग्रेसी की हत्या पर घिरे BJP प्रत्याशी, कांग्रेस ने दो वीडियो जारी कर कहा झूठा

Sun, 19 Nov 2023 03:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Nov 2023 03:08 PM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच छतरपुर की राजनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। अब कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के दो वीडियो जारी कर झूठा बताया है। 

विज्ञापन
MP Election: BJP candidates surrounded over the murder of Congressman in Rajnagar, Congress released two video
विधायक नातीराजा के साथ मृतक सलमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के दो वीडियो जारी कर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छतरपुर के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया की गाड़ी से कुलचलर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की घटना के बाद दो वीडियो सामने आए है। उन्होंने लिखा कि एक वीडियो में पटेरिया कह रहे है कि वो घटना स्थल पर नहीं था। सुबह उठा तो घटना का पता चला। जबकि दूसरे वीडियो में में कह रहा है कि वो घटना स्थल पर मौजूद था। उन्होंने आगे लिखा कि इससे पता चला है कि भाजपा प्रत्याशी कितना झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें राजनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के 40 वर्षीय ड्राइवर सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नातीराजा की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 से ज्यादा लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। शिकायत में नातीराजा ने बताया था कि गुरुवार सुबह 3 बजे भाजपा प्रत्याशी के टौरिया टेक इलाके में पैसे बांटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ टौरिया टेक इलाके लिए निकले। रास्ते में उनको भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया अपने समर्थकों के साथ मिले, जिन्होंने उनके साथ गाली गलौज और गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी में जाकर जान बचाई, लेकिन उनके ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं,  इन आरोपों को भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने बेबुनियाद और झूठा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed