{"_id":"655782a5720b4526b40ee059","slug":"mp-election-2023-voting-percentage-in-areas-where-women-voters-are-more-2023-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Election: जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता ज्यादा, वहां कैसी रही वोटिंग; 2018 के मुकाबले क्या बदला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता ज्यादा, वहां कैसी रही वोटिंग; 2018 के मुकाबले क्या बदला?
Fri, 17 Nov 2023 09:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो :
amar ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 71.80 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही लोगों की नजर उन इलाकों जहां महिला और आदिवासी मतदाता चुनाव में अच्छा प्रभाव रखते हैं।
ज्यादा महिला मतदाताओं वाले जिलों में क्या हुआ?
डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है। डिंडोरी में 78.30 फीसदी, मंडला में 78.85%, बालाघाट में 80.54%, बड़वानी में 71.41%, अलीराजपुर में 60.10%, झाबुआ में 73.10% और रतलाम में 80.02% मतदान हुआ। सात में पांच जिलों में राज्य के औसत से ज्यादा मतदान हुआ है। ये सभी जिले आदिवासी बहुल जिलों में गिने जाते हैं।
डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है। डिंडोरी में 78.30 फीसदी, मंडला में 78.85%, बालाघाट में 80.54%, बड़वानी में 71.41%, अलीराजपुर में 60.10%, झाबुआ में 73.10% और रतलाम में 80.02% मतदान हुआ। सात में पांच जिलों में राज्य के औसत से ज्यादा मतदान हुआ है। ये सभी जिले आदिवासी बहुल जिलों में गिने जाते हैं।
पिछली बार इन जिलों में क्या थे आंकड़े?
- प्रदेश के सात जिले ऐसे हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। डिंडोरी में जहां 2,56,182 पुरुष वोटर हैं तो वहीं महिला मतदाता 2,58,166 हैं। पिछली बार जिले में 79.49% मतदान हुआ था।
- मंडला में 3,90,312 पुरुष और 4,00,672 महिला मतदाता हैं। 2018 में जिले में 78.77% वोट पड़े थे।
- बालाघाट में पुरुष मतदाता 6,66,537 और महिला मतदाता 6,78,232 हैं। यहां पिछली बार 81.27% वोट पड़े थे।
- बड़वानी में 5,33,594 पुरुषों के मुकाबले 5,35,580 महिला मतदाता हैं। 2018 में यहां कुल मतदान 77.97% था।
- अलीराजपुर में पुरुष मतदाता 2,80,880 और 2,85,347 महिला मतदाता हैं। पिछले चुनाव में यहां 60.69% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
- झाबुआ में 4,29,850 पुरुषों के मुकाबले 4,34,553 महिला वोटर हैं। 2018 में यहां 77.10% लोगों ने वोट किया था।
- वहीं रतलाम में 5,49,361 पुरुष और 5,49,726 महिला मतदाता हैं। पिछली बार जिले में 82.77% मतदान हुआ था।
