फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: There was a lot of war of words in the campaign, leaders even called each other 'lord of foo

MP Elction 2023: प्रचार में खूब चली जुबानी जंग, नेताओं ने एक दूसरे को 'मूर्खों का सरदार' और 'गद्दार' तक कहा

Thu, 16 Nov 2023 09:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Nov 2023 09:43 AM IST
सार


विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर बुधवार शाम को थम गया। इससे पहले चले धुआंधार प्रचार में राजनीतिक दलों के नेताओं के विवादित बयान खूब चर्चा में हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: There was a lot of war of words in the campaign, leaders even called each other 'lord of foo
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस, भाजपा से लेकर अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान खूब चर्चा में रहे। इसमें नेताओं ने किसी को मूर्खों का सरदार कहा तो किसी को गद्दार कहा गया। तीखी बयानबाजी कमलनाथ के कपड़ा फाड़ बयान से शुरू हुई। इस पर भाजपा ने उनको घेरा। दरअसल, टिकट को लेकर शिवपुरी के कार्यकर्ता कमलनाथ के आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां पीसीसी चीफ ने उनको दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़ने का बयान दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और कमलनाथ को जमकर घेरा। 
विज्ञापन


राहुल को बताया मूर्खों का सरदार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनको मूर्खों का सरदार बता दिया। प्रधानमंत्री ने राहुल के भारत के सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल को लेकर दिए बयान पर कहा कि अरे मूर्खों के सरदार...। यह किस दुनिया में रहते हैं। इनको अपने देश की उपलब्धियां नहीं दिखती हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका ने सिंधिया को कहा गद्दार 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार करार दिया। इसके अलावा एक जनसभा में प्रियंका ने सिंधिया पर हमला करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई। विश्वासघात बहुत लोगों ने किया, लेकिन इन्होंने ग्वालियर-चंबल की जनता के साथ किया। वहीं, सिंधिया ने भी प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए उनको पार्ट टाइम नेता करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेताओं को कहा चोर डकैत 
कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दतिया में एक रैली में भाजपा नेताओं को चोर डकैत कह डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गिराने के लिए बड़ी डकैती डालती है। वहीं, उन्होंने एक जनसभा में कहा कि उनका मुकाबला मोदी, शिवराज, ईडी, सीबीआई, आईटी जैसे पांच पांडवों से है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने मान लिया कि वह कौरव की सेना है। 


सपा प्रमुख ने कांग्रेस को कहा चालू पार्टी 
मध्य प्रदेश की चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को चालू पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस पर विश्वास कर गलती कर दी। 

शिवराज को कहा नौटंकीबाज सीएम 
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कन्या पूजन को लेकर पूछे एक सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नौटकंकी बाज सीएम कहा। इस पर शिवराज ने भी उन पर पलटवार किया। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ शिवराज को कई मौकों पर अच्छी एक्टिंग करने वाला बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed