फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Shah's politics, Hindutva to pursue first time laid wreath on the statue of Raja Bhoj

MP Election 2023: शाह की सियासत, हिंदुत्व को साधने पहली बार भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Sun, 29 Oct 2023 06:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Oct 2023 06:58 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल में राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसे चुनाव से पहले बहुसंख्यक वोटरों को साधने का प्रयास बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shah's politics, Hindutva to pursue first time laid wreath on the statue of Raja Bhoj
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजा भोज की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। इससे पहले राजनीतिक दल हर वर्ग के वोटरों को साधने के लिए घोषणाएं और दावे कर रहे हैं। अब राजनीतिक पार्टियां खुद को आदिवासी, दलित, हिंदू-मुस्लिम से लेकर हर वर्ग की हितैषी बताने में भी जुटी हुई हैं। वोटरों को साधने के लिए उनके महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है। अब भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह ने राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसे उनके बहुसंख्यक वोटरों को एकजुट करने के रूप में देखा जा रहा है। राजाभोज हिंदू अस्मिता के प्रतीक है। राजा भोज से हिंदुओं की आस्था धार की भोजशाला से जुड़ती है। इससे पहले अमित शाह कई बार भोपाल आए, लेकिन उन्होंने कभी राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया। चुनाव से पहले राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण को उनके हिंदुत्व को साधने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस फंसी
चुनाव से पहले राम मंदिर के मुद्दे की भी एंट्री हो गई है। राजनीतिक दलों में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कुछ दिन पहले भाजपा की तरफ से भोपाल और इंदौर में राम मंदिर को लेकर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं के फोटो लगाए गए थे। इसमें लिखा कि भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा सरकार। इसकी कांग्रेस ने मंदिर का श्रेय लेने बिना अनुमति पोस्टर लगाने चुनाव आयोग को शिकायत कर दी है। इस पर भाजपा प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस को बैनर पोस्टर से नहीं प्रभुराम से आपत्ति है।
विज्ञापन


हिंदू फैक्टर ही करता है काम
प्रदेश में 7 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। वहीं, दूसरे धर्म के वोटरों को भी मिला दें तो भी प्रदेश में करीब 88 प्रतिशत हिंदू वोटर हैं। यह बात सभी राजनीतिक दलों को मालूम है इसलिए बहुसंख्यक वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस भी जुटी हुई है। कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व के राह पर चल रही है। पीसीसी मुख्यालय को हिंदू धर्म से जुड़े कार्यक्रम के आयोजन करते आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed