फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Mayawati, furious over fake video, said - even if BJP wins, Congress should not win.

MP Election 2023: 'चाहे भाजपा जीत जाए, कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए', जैसे फर्जी वीडियो पर भड़की मायावती

Thu, 16 Nov 2023 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Nov 2023 07:56 PM IST
सार


चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब सोशल मीडिया पर नेताओं के बयान सियासी पारा चढ़ा रहे है है। अब एक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Mayawati, furious over fake video, said - even if BJP wins, Congress should not win.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सभी 230 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर नेताओं के बयानों से सियासी पारा चढ़ गया। अब बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती अपने एक फर्जी वायरल वीडियो पर नाराज हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में चाहे भाजपा जीत जाए, किंतु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए, जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो को कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक है। उन्होंने आगे लिखा कि यह षड्यंत्र बसपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए हुए है। लोग सावधान रहें। 
विज्ञापन

मायावती ने आगे लिखा कि कांग्रेस का इन राज्यों में अति मिथ्या प्रचार जारी है, जबकि बीएसपी द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों से सावधान रहने की अपील की गई, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है। अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाए, बसपा विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान लें। 
विज्ञापन

बता दें, सोशल मीडिया पर एक मायावती का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कांग्रेस पार्टी को हराने की अपील करती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो को लेकर मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed