{"_id":"65447f382c7ea88dd4024869","slug":"mp-election-2023-kamal-nath-promises-to-policemen-if-government-is-formed-stalled-promotions-will-start-imme-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कमलनाथ का सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों से वादा, रूके प्रमोशन तत्काल प्रारंभ करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कमलनाथ का सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों से वादा, रूके प्रमोशन तत्काल प्रारंभ करेंगे
Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों से कई वादे किए हैं।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों को कई सौगात देने का वादा किया। कमलनाथ ने कहा कि " खुशहाल कर्मचारी से खुशहाल मध्यप्रदेश'' के नवनिर्माण के लिये मैं वचनबद्ध हूं। पुलिसकर्मियों के त्याग एवं बलिदान का सम्मान करेंगे।
सरकार बनने पर यह वादे पूरे करेंगे
- पुलिस कर्मचारियों को सुनिश्चित साप्ताहिक अवकाश पुन: देगी ।
- विभिन्न पुलिस भत्तों जैसे - मोटरसाईकिल भत्ता, वर्दी भत्ता, आहार भत्ता आदि की राशि बढ़ायेंगे ।
- आरक्षक से लेकर अधिकारियों तक के रूके प्रमोशन तत्काल प्रारंभ करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सेवा काल में सभी को 3 प्रमोशन मिले ।
- पुलिसकर्मियों की गृह जिले में पदस्थापना का प्रावधान करेंगे ।
- निवास कार्यालय एवं कार्यालयों में लगे पुलिसकर्मियों को फील्ड पोस्टिंग के अवसर देंगे।
- आरक्षकों की ग्रेड पे में सुधार करेंगे ।
- विशेष पुलिस बल व विशेष शाखा के कर्मियों के जिला पुलिस बल में संविलियन का भर्ती नियमों में प्रावधान करेंगे ।
- होमगार्ड सैनिकों को राज्य पुलिस कर्मियों के समान दर्जा देकर वेतनमान में सुधार करेंगे और पुलिस बल में सेवा का प्रावधान करेंगे । ट्रांसफर नीति 2016 पुन: प्रारंभ करेंगे ।
- उपनिरीक्षकों की 2017 से बंद पड़ी भर्ती को तत्काल प्रारंभ करेंगे। कांग्रेस का लक्ष्य है कि पुलिस कल्याण से मध्यप्रदेश सुरक्षित बने।