फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Congress again hit, former MLA Savita Dewan took BJP membership

MP Election 2023: कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व विधायक सविता दीवान ने ली भाजपा की सदस्यता

Thu, 26 Oct 2023 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Oct 2023 11:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद नाराज नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक सविता दीवान ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress again hit, former MLA Savita Dewan took BJP membership
पूर्व विधायक सविता दीवान भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच सोहागपुर से टिकट की मांग कर रही पूर्व विधायक सविता दीवान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा की सदस्यता ली। गुरुवार को उनको केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस को अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस ने सोहागपुर से पुष्पराज पटेल को टिकट दिया है। टिकट नहीं मिलने से सविता दीवान नाराज थी। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन पहले लिखा था कि उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है। जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है। बता दें यही लाइन लिखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed