फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: CM Shivraj made verbal attack on Kamal Nath in Satna

MP Election 2023: सतना में शिवराज का रोड-शो; बोले- कांग्रेस में पानी नहीं बचा इसलिए जनता को पानी नहीं दे पाई

Fri, 03 Nov 2023 01:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 01:24 PM IST
सार

MP Election 2023: सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं, प्रदेश की जनता हमारा परिवार है।

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj made verbal attack on Kamal Nath in Satna
सतना में जनसभा करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सतना पहुंचकर रोड शो किया। सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए जन समर्थन जुटाया। सीएम ने सतना में दो सभाओं को संबोधित करने के पूर्व रैगांव में भी पार्टी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं, प्रदेश की जनता हमारा परिवार है, लेकिन कांग्रेस और कमलनाथ जनता के गुनाहगार हैं।

विज्ञापन


सतना और रैगांव की सभाओं में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कमलनाथ को योजनाओं और वादों पर घेरा। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में खुद पानी नहीं बचा इसलिए वह प्रदेश की जनता को पानी तक नहीं दे पाई। जो जनता की प्यास न बुझा पाए उसे सरकार में आने का अधिकार नहीं है। कमलनाथ पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि जनता को इस बार कांग्रेस और कमलनाथ को उन तमाम गुनाहों की सजा देकर सबक सिखाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने 15 महीने की सरकार के दौरान भाजपा की जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। हमने जनता की हर जरूरत का ख्याल रखकर योजनाएं बनाई, माताओं-बहनों-बेटियों का सम्मान बढ़ाया, किसानों-मजदूरों के हितों की चिंता की। भाजपा ने बेटे-बेटियों की शिक्षा उनके स्वास्थ्य की फिक्र की। गरीबों के कल्याण के लिए उनकी भूख प्यास मिटाने के लिए काम किया। सड़कों का जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का हुआ जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना शहर की सड़कों पर निकले तो उनके स्वागत में लोगों ने पुष्प वर्षा की। मंगल कलश लिए खड़ी महिलाओं ने उनकी जगह-जगह अगवानी की। खुली गाड़ी में चल रहे मुख्यमंत्री शिवराज के साथ भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह भी थे। सीएम हाथ हिला कर, फूल मालाएं उछाल कर लोगों का अभिवादन-स्नेह स्वीकार करते आगे बढ़ रहे थे। शहर के संतोषी माता तिराहे से शुरू हुआ सीएम का रोड शो शहर के सेमरिया चौक, कृष्णनगर, अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, चौक बाजार और जयस्तंभ चौक होते हुए देर रात टिकुरिया टोला पहुंचा। संतोषी माता तिराहे पर हुई सभा के बाद सीएम ने टिकुरिया टोला के लखन चौराहा में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed