फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Candidates carrying forward the family's political legacy on these three seats of the state,

MP Election 2023: इन तीन सीटों पर परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं प्रत्याशी, जानिए इनके बारे में

Wed, 01 Nov 2023 10:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Nov 2023 10:18 PM IST
सार


विधानसभा चुनाव 2023 में तीन परिवार की तीन युवा परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे है। इसमें दो भाजपा और एक कांग्रेस से उम्मीदवार है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Candidates carrying forward the family's political legacy on these three seats of the state,
भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी, कामख्या प्रताप सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल पूरी तैयारी से जुट गए हैं। इसमें तीन परिवार के तीन युवा पहली बार अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे है। इसमें भाजपा से महाराजपुर से प्रत्याशी कामाख्या प्रसाद  और त्यैंथर से सिद्धार्थ तिवारी हैं। सिद्धार्थ तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। वहीं, कांग्रेस से भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी आतिफ अकील है। भाजपा ने बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया था, लेकिन स्वास्थ्य के कारण उनकी जगह गौरीशंकर ही चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा, आतिफ अकील 
भोपाल की सात में से एक उत्तर विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से कांग्रेस ने आतिफ अकील को प्रत्याशी बनाया है। आतिफ वर्तमान विधायक आरिफ अकील के मझले बेटे हैं। अकील के आतिफ को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद पार्टी ने उनको टिकट दिया है। यहां पर आरिफ अकील ने 1990 में निर्दलील लड़ कर चुनाव जीता था। इसके बाद 1993 में भाजपा से रमेश शर्मा जीते। 1998 में फिर आरिफ अकील विधायक बने। तब से अब तक वह लगातार चुनाव जीतते आ रहे है। 
विज्ञापन


महाराजपुर विधानसभा, कामाख्या सिंह 
छतरपुर जिले की महराजपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कामाख्या प्रताप सिंह को टिकट दिया है। कामाख्या प्रताप सिंह पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह लल्लू राजा के नाती और कांग्रेस और भाजपा से विधायक रहे मानवेंद्र सिंह भंवर राजा के बेटे हैं। मानवेंद्र सिंह भंवर राजा 1993 और 1998 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह कांग्रेस सरकार में जनसंपर्क मंत्री भी रह चुके हैं। कामाख्या सिंह ने बैंगलोर के गार्डन सिटी कॉलेज से बीकाम की डिग्री ली है। वहीं, कृषि, दुकान के साथ संयुक्त रूप से होटल व्यवासाय करते है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यौंथर विधानसभा, सिद्धार्थ तिवारी 
सतना जिले की त्यौंथर विधानसभा सीट पर भाजपा ने 37 वर्षीय सिद्धार्थ तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। सिद्धार्थ तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। सिद्धार्थ तिवारी के पिता स्व. सुंदरलाल तिवारी सांसद और विधायक रहे चुके है। बता दें सिद्धार्थ तिवारी पिछलो लोकसभा चुनाव कांग्रेस से लड़े, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। सिद्धार्थ तिवारी ने बीई की डिग्री ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed