फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BSP releases 13th list of 15 candidates, Bhind MLA Sanjeev Singh Kushwaha made candidate

MP Election 2023: बसपा ने 15 प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की, भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को टिकट

Thu, 26 Oct 2023 11:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Oct 2023 11:04 PM IST
सार


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की। इसमें पांच जगह के प्रत्याशियों के नाम बदले हैं। इसमें भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BSP releases 13th list of 15 candidates, Bhind MLA Sanjeev Singh Kushwaha made candidate
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने गुरुवार को तेरहवीं सूची जारी की।  इसमें 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद बसपा ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। 2018 में संजीव सिंह कुशवाह बसपा से ही चुनाव लड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पटवारी पेपर कांड में उनका नाम आने के बाद भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद संजीव सिंह कुशवाह ने दोबारा बसपा की सदस्यता ले ली थी। अब बसपा ने भिंड में रक्षपाल सिंह कुशवाह का नाम परिवर्तन कर दोबारा संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ग्वालियर से  पप्पन यादव की जगह मनोज शिवहरे, ग्वालियर दक्षिण से सद्दो खान, डबरा से सत्यप्रकाशी परसेड़िया, मल्हरा से लखन लाल अहिरवार, जयसिंह नगर से रंजीत सिंह, देपालपुर से प्रकाश सोलंकी, इंदौर-2 से ज्ञानेंद्र बगोरिया, इंदौर-3 से राजेंद्र अहिरवाल, रतलाम नगर से जहीर उद्दीन, लांजी से विजय वारे, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर का नाम बदलकर आशीष रैकवार, विजयपुर में महेश कुशवाह का नाम बदलकर धारा सिंह कुशवाह, डॉ. अंबेडकर नगर महू में राजेद्र वर्मा का नाम बलकर कैलाश ऊटवाल और आलोट में गोपाल परिहार का नाम बदलकर मोहन परिहार को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed