{"_id":"6539415c9789d3b99e0bb513","slug":"mp-election-2023-bsp-releases-12th-list-of-13-candidates-giving-ticket-to-kuldeep-sikarwar-from-sumavali-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बसपा की बारहवीं सूची ने चौंकाया, सुबह कांग्रेस से जिसका टिकट कटा, उसे बना दिया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बसपा की बारहवीं सूची ने चौंकाया, सुबह कांग्रेस से जिसका टिकट कटा, उसे बना दिया उम्मीदवार
Wed, 25 Oct 2023 10:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:50 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए बारहवीं सूची जारी की है। बसपा ने 13 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस के टिकट काटने के कुछ देर बाद ही कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को अपनी बारहवीं सूची जारी कर दी। इसमें 13 प्रत्याशी घोषित किए हैं। बसपा ने सुमावली में कांग्रेस के कुलदीप सिकरवार का टिकट काटने के कुछ देर बाद ही अपना प्रत्याशी बना दिया। यहां पर कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काट कर कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज होकर अजब सिंह बसपा में चले गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने विरोध और चुनाव में जीत की संभावना को देखते हुए सिकरवार का टिकट काट कर फिर अजब सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बना दिया था।
इसके अलावा बसपा ने सिंगरौली में चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, श्योपुर में विहारी सिंह सोलंकी, टीकमगढ़ में सीताराम लोधी, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर,पन्ना में विमला अहिरवार, सुसनेर में नवीन मिश्रा, सोनकच्छ में मुकेश सोंनगरा की जगह बाबू लाल चौहान, हाटपिपलया में मुकेश सोनगरा, इंदौर-4 में सत्यनारायण बिंदौरिया, इंदौर-5 में मनोहर विजोले,नागदा खाचरौद में करण सिंह और सागर में कु. स्मोही जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है।