{"_id":"654f0a6c60471b10110ec9b6","slug":"mp-election-2023-bjp-s-resolution-letter-will-be-released-today-cm-shivraj-said-we-are-the-ones-who-do-wha-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP BJP Sankalp Patra: छह एक्सप्रेसवे, दो मेट्रो और 2 एयरपोर्ट, शहर विकास के साथ किसानों के कायाकल्प पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP BJP Sankalp Patra: छह एक्सप्रेसवे, दो मेट्रो और 2 एयरपोर्ट, शहर विकास के साथ किसानों के कायाकल्प पर जोर
Sat, 11 Nov 2023 05:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 11 Nov 2023 05:48 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ संकल्प पत्र, घोषणा पत्र, विजन डॉक्यूमेंट की महत्ता घटती गई है। क्योंकि, दूसरे दल वादे करके भूल जाते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा ने संकल्प पत्र 2023 जारी किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा चुनाव समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद कविता पाटीदार, संकल्प पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र का नाम मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 रखा गया है। इसमें प्रदेश में छ एक्सप्रेसवे, जबलपुर और ग्वालियर में नई मेट्रो, और सिंगरौली और रीवा में वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। साथ गरीबों को राशन में अब दाल, सरसों का तेल, चीनी देने का वादा किया है। एम्स की तर्ज पर सभी संभाग में इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस और आईआईटी की दर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी स्थापित किए जाएगी। प्रदेश में अटल मेडिसिटी भी बनाई जाएगी। भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली सिस्टम लागू होगा। लाडली बहनों को घर देने का भी वादा किया है। सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि समय के साथ साथ संकल्प पत्र की महत्ता घटती गई है। उन्होंने कहा कि इसका कारण राजनीतिक दलों द्वारा पहले काम गिनाना और फिर भूलाना है। उन्होंने कहा भाजपा में इस बात को महत्व दिया जाता है कि संकल्प पत्र के क्रियान्वयन के लिए सब कमेटी बनाई जाती है। इसके अलावा पार्टी की मॉनीटरिंग सिस्टम से मॉनीटरिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए रिफॉर्म, टांसफॉर्म के साथ ही नीति में परिवर्तन लाया। नड्डा ने कहा कि 2003 के पहले के पहले के मध्य प्रदेश की युवाओं को जानकारी नहीं है। उन्होंने भाजपा के 20 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
संकल्प पत्र : ये हैं प्रमुख 10 संकल्प
- 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रहेगी, गरीब परिवार को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध होगी।
- सबको घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
- लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ भी दिया जाएगा।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ बोनस ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की जायेगी।
- पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 दिए जाएंगे।
- तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा देना सुनिश्चित किया जायेगा।
- गरीब परिवार के सभी विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी।
- सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी दिया जायेगा।
- प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
- प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।
मोदी ने दी ये गारंटी
- ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे। 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
- लाड़ली लक्ष्मियों को कुल 2 लाख - सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक लाभ।
- पीएम उज्ज्वला योजना एवं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
- सभी छात्राओं केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का मिलेगा लाभ।
- जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 वर्षो में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर 3 लाख करोड़ रुपए व्यय करेंगे।
- प्रत्येक एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3,800 शिक्षकों की भर्ती करेंगे।
- एसटी बहुल जिलों मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे।
- 100 करोड़ के निवेश के साथ जनजातीय श्रद्धा-स्थल संरक्षण मिशन के तहत पूजा स्थलों का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे।
- गरीब परिवारों के छात्रों कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा के साथ ₹1,200 की वार्षिक सहायता स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म के लिए देंगे।
- वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना करेंगे।
- वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिकों को 1,500 रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी।
- कारीगरों को 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता, 500 रुपए का दैनिक भुगतान किया जाएगा।
- पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 3 विकास बोर्ड बुंदेलखंड, विंध्य एवं महाकौशल विकास बोर्ड की स्थापना करेंगे।
- अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत सभी घरों को लाभ प्रदान करते हुए 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देंगे।
- 6 नए एक्सप्रेस वे - विंध्य एक्सप्रेस वे, नर्मदा पथ, अटल प्रगति पथ, मालवा-निमाड़ पथ, बुंदेलखंड पथ एवं मध्य भारत विकास पथ का निर्माण शीघ्र करेंगे।
- आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को 5 लाख से ज्यादा व्यय होने पर सीएम रिलीफ फंड के अंतर्गत प्रदेश सरकार खर्चा उठाएगी।
- कमिश्नर प्रणाली का विस्तार करते हुए भोपाल एवं इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में लागू करेंगे।
- भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे।
- सभी जनजातीय नायकों के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे। साथ ही चौगान किला, देवगढ़ किला, मंडला किला, चौरागढ़ किला एवं मदन महल किला का नवीनीकरण करेंगे।
विज्ञापन
- भाषाई साहित्य अकादमियों की स्थापना के उद्देश्य से बघेली, बुंदेली, गोंडी एवं भीली साहित्य अकादमी की स्थापना करेंगे।
शिवराज बोले-संकल्प पत्र प्रदेश को आगे ले जाने वाला हमारा विजन है
संकल्प पत्र जारी करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। हमने जो कहा सो किया, एक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है, संकल्प पत्र। उन्होंने कहा कि अभी हमने इस कार्यकाल में संकल्प पत्र के अतिरिक्त भी लाडली बहना जैसी योजना , सीखो कमाओ योजना भी अतिरिक्त रूप से बनाई। लेकिन आज जो संकल्प पत्र आएगा वो मध्यप्रदेश को विकास और समृद्धि के पथ पर और आगे ले जाने का हमारा विजन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर हो, निवेश हो, विकास हो, रोजगार हो, टूरिज्म, ग्रामीण और शहरी विकास हो या समाज के हर वर्ग का कल्याण हो, किसान हो गरीब हो, माताएं बहनें, बेटी बेटा या कमजोर वर्ग हो सबके कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक विजन जो भारतीय जनता पार्टी का है, वो विजन आज हम प्रस्तुत करेंगे और फिर उसको पूरा करने के लिए जुट जाएंगे। शिवराज ने कहा कि हमने पहले जो वादे किए वो पूरे किए और जो हम कह रहे हैं वो पूरे करेंगे क्योंकि हम ही हैं जो कहते हैं वो करते हैं।
कांग्रेस ने जनता को दिए है यह वचन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को अपना वचन पत्र जारी किया है। 116 पेज के वचन पत्र में कांग्रेस ने महिला, किसान, युवा, कर्मचारी से लेकर हर वर्ग को साधा है। कांग्रेस ने 101 गारंटियां भी दी है। इसके साथ ही सात सेक्टर किसान, युवा, महिला, आस्था, सामाजिक न्या, कर्मचारी और परिवार में बांटा गया है। कांग्रेस ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करने का वादा किया है।
प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान
बता दें मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव हो रहे है। सभी सीटों पर 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, तीन दिसंबर को मतगणना के सथ ही चुनाव परिणाम आएंगे। सभी राजनीतिक दलों मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर लगा रहे है। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा निशाना साध रहे हैं।