फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Bhopal's Muskan Lunawat will play National Games, MP's rollball team reached Goa

MP News: भोपाल की मुस्कान लुनावत खेलेंगी नेशनल गेम्स, एमपी की रोलबॉल टीम पहुंची गोवा

Sat, 28 Oct 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

राजधानी भोपाल की मुस्कान लुनावत नेशनल गेम्स में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। 37 वें नेशनल गेम्स की रोलबॉल स्पर्धा में भाग लेने मुस्कान गोवा पहुंच चुकी हैं। उनके साथ भोपाल की ही  श्रुति मेवाड़ा भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Bhopal's Muskan Lunawat will play National Games, MP's rollball team reached Goa
मुस्कान लुनावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल गेम्स में रोलबॉल प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2023 तक मनोहर परिकर इंडोर स्टेडियम नवेलियम गोवा में आयोजित की गई है। इसमें राजधानी भोपाल की मुस्कान लुनावत नेशनल गेम्स में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। मुस्कान लुनावत भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विजेश लुनावत की बड़ी बेटी हैं। शिक्षा के साथ बचपन से उनका खेलों के प्रति रुझान रहा है। इससे पहले भी मुस्कान रोलबॉल में नेशनल और स्टेट लेवल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। हर साल स्वर्गीय लुनावत की स्मृति में होने वाले मैत्री क्रिकेट मैच में वे महिला टीम की कप्तान रही हैं। मुस्कान मध्यप्रदेश रोलबॉल संघ की महिला टीम की सदस्य हैं। इस टीम ने कड़ी मेहनत कर नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


टीम ने इंदौर में 17 से 27 अक्टूबर तक आयोजित कैंप में नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश का परचम फहराने के लिए जबरदस्त तैयारी की है। प्रदेश की रोलबॉल महिला टीम में जिया जोशी (कप्तान),  मुस्कान लुनावत, कृतिका लड्ढ़ा, तृप्ति कौर सैनी, तनीषा अग्रवाल, पलक जैन,  देशना जैन, लाभांशि हेजु,  सीमा गंगवानिया, श्रुति मेवाड़ा, भूमिका बंसल, अनन्या आचार्य (कोच), अरुण यादव (सहायक कोच) दीपाली गहलोत व मैनेजर सूर्यदत्त जोशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed