फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Angered by not getting ticket, Nandram contests as an independent candidate

MP Election 2023: भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज नंदराम निर्दलीय मैदान में कूदे; झोली फैलाकर जुटा रहे चंदा

Sun, 29 Oct 2023 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नंदराम कुशवाहा अपना नामांकन पत्र दाखिल कर अब लोगों के बीच जाकर वोटों की मांग कर रहे हैं। साथ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी झोली फैलाकर जनता के बीच खड़े हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Angered by not getting ticket, Nandram contests as an independent candidate
नंदराम कुशवाहा झोली फैलाकर लोगों के बीच पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधि शुरू होने के बाद से ही नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट डालने की मांग भी कर रहे हैं। इसी सब के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा टिकट न मिलने से नाराज हैं। 

विज्ञापन


नाराज नंदराम कुशवाहा बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में आ गए हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर अब लोगों के बीच जाकर वोटों की मांग कर रहे हैं। साथ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी झोली फैलाकर जनता के बीच खड़े हैं और लोग उनकी झोली में अपनी इच्छा अनुसार रुपये डाल रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
इस संबंध में नंदराम कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए गाड़ी वाहन की जरूरत पड़ती है, हमारे साथ जो लोग रहते हैं उनको भोजन की व्यवस्था भी करनी पड़ती है.. और मेरे पास इतनी व्यवस्था नहीं है। मैं एक किसान का बेटा हूं। छोटी सी खेती बाड़ी है, जिसके द्वारा मेरा घर परिवार चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार प्रत्याशी लगभग 40 लाख तक खर्च कर सकता है। अब इतना रुपया मेरे पास तो है नहीं, इसलिए मैं लोगों से सहयोग के तौर पर चंदा मांग रहा हूं और लोग दे भी रहे हैं। समर्थन भी कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है मैं प्रचार में जहां-जहां जाऊंगा प्रत्येक गांव के लोग विधानसभा के लोग मुझे चंदा देने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed