फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: After voting, BJP feels pampered while Congress has confidence in its guarantee.

MP Election 2023: मतदान के बाद भाजपा को लाड़ली बहना तो कांग्रेस को अपनी गारंटी पर भरोसा

Sun, 19 Nov 2023 02:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदान का आकलन करने में जुट गए हैं। प्रदेश में दोनों ही प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन
MP Election 2023: After voting, BJP feels pampered while Congress has confidence in its guarantee.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदान हो गया। प्रदेश के 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इसके बाद अब प्रदेश में जीत और हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रत्याशी से लेकर मतदाता सरकार बनाने को लेकर एक-एक सीट का आकलन कर रहे हैं। भले ही भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन दोनों में मुकाबला कड़ा दिख रहा है। सत्ता पर काबिज भाजपा बढ़े मतदान से अपनी जीत का दावा कर रही है। भाजपा को लाड़ली बहना योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को भी नारी सम्मान, 500 रुपये में गैस सिलिंडर सहित कई वादों से ज्यादा उम्मीद दिख रही है। इस बार चुनाव में ना तो सत्ता विरोधी, ना ही कोई लहर जैसा कुछ दिखा। इसके बावजूद ज्यादा मतदान के राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों को महिलाओं का साथ मिलने का भरोसा
प्रदेश में महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट किया। इसे दोनों ही राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं। शिवराज सरकार 1 करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दे रहे हैं। कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस अपने वचन पत्र के वादों से प्रदेश में बदलाव होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


पिछले साल दोनों का वोट प्रतिशत समान था
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों के बीच पिछले 2018 में मुकाबला कड़ा था। प्रदेश की 230 सीटों में कांग्रेस को 114 तो भाजपा को 109 सीट मिली थी। कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत और भाजपा को 41.02 प्रतिशत वोट मिले थे। यानी दोनों का वोट शेयर भी करीब-करीब समान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed