फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP election 2018:Violent clashes between BJP-Congress workers in Jabalpur, three injured in Firing

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: चुनाव प्रचार हुआ हिंसक, भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी, 3 घायल

Mon, 19 Nov 2018 02:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
MP election 2018:Violent clashes between BJP-Congress workers in Jabalpur, three injured in Firing
bjp-cong
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव प्रचार खूनी संघर्ष में बदल गया। जबलपुर के बेलबाग थानाक्षेत्र में बीती रात कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिस दौरान गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

बेलबाग थाना प्रभारी दीपक जोशी ने सोमवार को बताया कि बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को साड़ियां बांटे जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग की टीम आई थी और पुलिस उनके सहयोग के लिए पहुंची थी। चुनाव आयोग की टीम जांच के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात में लगभग साढ़े दस बजे दोनों दलों के समर्थक थाने के बाहर एकत्र होने लगे और तनाव की स्थिति बन गयी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु उनके बीच हिंसक टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता विश्वास सोनकर तथा कांग्रेस कार्यकर्ता तपन जैन तथा मनीष सेन घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने के अंदर भी एक-दूसरे पर हमले का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब आधे घंटे में स्थिति नियंत्रित हो गयी।


जोशी ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के भाई जय घनघोरिया, भरत घनघोरिया, भाजपा प्रत्याशी के बेटे राजा और राम सहित दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित पांच अपराधिक प्रकरण दर्ज किये हैं। लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed